- 11 मई को मंगल मेष राशि में प्रवेश करेगा, शुभ योगों का निर्माण होगा।
- मंगल गोचर से 6 राशियों का भाग्य चमकेगा, उत्साह में वृद्धि होगी।
- प्राकृतिक आपदा, अग्निकांड, राजनीतिक अस्थिरता व दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी।
- अशुभ प्रभाव से बचने हेतु हनुमान पूजा, दान-पुण्य करने की सलाह।
Mangal Gochar 2026: सोमवार, 11 मई को साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे और 21 जून 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. मेष राशि में मंगल के गोचर से मालव्य राजयोग के साथ विपरीत राजयोग का निर्माण होगा. इसलिए मंगल का यह गोचर ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है.
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि, ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शक्ति, रक्त और भूमि आदि का कारक ग्रह माना जाता है. कुंडली में मंगल की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति के साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है. 11 मई को मंगल के राशि परिवर्तन से रूचक राजयोग का निर्माण होगा, जो पंच महापुरुष राजयोग में एक माना जाता है. इसके साथ ही विपरीत राजयोग का भी निर्माण होगा.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यह गोचर शीघ्रता से परिणाम देने वाला साबित होगा और देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में गति आएगी. मंगल अपनी राशि मेष में जाकर बलवान हो जाएगा और भाग्य का देवता होने के नाते मेष, वृश्चिक, सिंह, कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों का भाग्य खोल देगा. अन्य राशि के जातकों पर भी इसका सूक्ष्म शुभ प्रभाव होगा. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि मंगल के इस गोचर में सभी लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. इस दौरान क्रोध में वृद्धि हो सकती है और आवेश में आकर कई ऐसे कार्य कर बैठेंगे जिन पर आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ेगा. इसलिए सतर्क रहें, सावधान रहें.
मंगल के कारण प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना. पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानी राजनीतिक माहौल उच्च होगा. पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जायेगा. मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है. देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी. भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है.
मंगल से होती हैं विवाद और दुर्घटनाएं
मंगल के कारण उत्साह बढ़ने लगता है. इस ग्रह से शारीरिक ऊर्जा भी बढ़ती है. ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा का कारक ग्रह कहा गया है. इस ग्रह के कारण ही इंसान में किसी भी काम को करने की इच्छा पैदा होती है. मंगल का असर हथियार, औजार, सेना, पुलिस और आग से जुड़ी जगहों पर होता है. इस ग्रह के अशुभ असर से गुस्सा बढ़ता है और विवाद होते हैं. जल्दबाजी से बचना होगा. मंगल के अशुभ असर के कारण आम लोगों में गुस्सा और इच्छाएं बढ़ने लगती हैं. इच्छाएं पूरी नहीं होने पर लोग गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे विवाद और दुर्घटनाएं होती हैं.
मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति माना गया
मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति माना गया है. मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सेना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतिनिधित्व करता है. मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी है. मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है. साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता को भी प्रभावित करता है.
करें पूजा-पाठ और दान
मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए. लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करना चाहिए. लाल कपड़ों का दान करें. मसूर की दाल का दान करें. शहद खाकर घर से निकलें.
मंगल का मेष राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि (Aries)- मेष राशि को अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल होगी. गोचर के दौरान आर्थिक लाभ भी हो सकता है. इसके अलावा लव-लाइफ में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि के जातक इस गोचर के दौरान वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विवाद होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा. आमदनी भी बढ़ेगी. तरक्की भी मिल सकती है. नए लोगों से मुलाकात और यश और मान बढ़ेगा.
कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों की इस गोचर के दौरान आय में वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा.
सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी.
कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा. करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को भी मिल सकता है. सेहत का ख्याल रखें.
तुला राशि (Libra)- तुला राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा. प्रमोशन का योग बनेगा. इस गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा. इसके साथ ही नौकरी का भी योग बन सकता है. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को संतान की तरफ से लाभ मिलेगा. बेवजह खर्च बढ़ सकता है.
मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा. इस दौरान रूके हुए कार्य भी बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मीन राशि (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए यह गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा. तरक्की के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में थोड़ा दवाब बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें: Mangal Gochar 2026: 11 मई को स्वराशि में मंगल गोचर, बढ़ेगा उत्साह या होगा टकराव? जानें आपकी राशि पर असर
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
