Headlines

बजट के मुकाबले 1700% ज्यादा कमाई कर इस साउथ फिल्म ने मेकर्स को किया मालामाल, अब OTT पर हुई रिलीज


ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. इसमें कुछ तो लंबे समय तक ट्रेंडिंग लिस्ट में धाक जमाए रहती हैं. वहीं, कुछ ऐसी फिल्में भी कतार में होती हैं, जो थिएटर के बाद ओटीटी पर भी कब्जा जमा लेती है. ऐसे में अब साउथ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म के बारे में बता रहे हैं. ये मलयालम की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बनी. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘वाझा 2’ का बॉक्स ऑफिस

दरअसल, साउथ की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘वाझा 2’ है. फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, मलयालम की फिल्म ‘वाझा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 129.09 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) और ग्रॉस कलेक्शन 152.32 करोड़ का बिजनेस किया.

इसी के साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में भी शानदार बिजनेस किया. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 85.75 करोड़ की कमाई की थी. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस 238.07 करोड़ रुपये रहा था.

यह भी पढ़ें: ‘मैं सो नहीं पाती थी…’, ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू कपूर का हो गया था बुरा हाल, लग गई थी नशे की लत

‘वाझा 2’ ने कमाया 1700% प्रॉफिट

वहीं, साउथ फिल्म ‘वाझा 2’ के बजट के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 10-13 करोड़ के बजट में तैयार हुई है. जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 238.07 करोड़ कमाकर इतिहास ही रच दिया. इस लिहाज से इसकी कमाई बजट से 20 गुना ज्यादा रही. फिल्म से मेकर्स को कुल प्रॉफिट भी 1700% हुआ.  

मलयालम की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है ‘वाझा 2’

‘वाझा 2’ वर्ल्डवाइड 238.07 करोड़ कमाने के साथ ही मलयालम की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी. इसने ‘थडरम’ (237.76 करोड़) और ‘2018’ (181 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. इसके साथ ही अगर मलयालम की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें नंबर 1 पर ‘लोका चैप्टर 1’ (305.17 करोड़), ‘एल 2 एम्पुरान’ (268.23 करोड़) तीसरी ‘मंजुमल बॉयज’ (241.56 करोड़) और  पांचवे पर ‘थडरम’ (237.76 करोड़)  है. 

यह भी पढ़ें: ‘महाभारत’ में द्रौपदी बनकर हुईं फेमस, फिर छोड़ी एक्टिंग तो 15 साल तक घुट-घुटकर जिंदगी जीने को मजबूर हो गई थीं रूपा गांगुली

‘वाझा 2’ की कहानी 

‘वाझा 2’ का पूरा नाम ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स’ है, जिसे 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. अगर इसकी कहानी पर नजर डाली जाए तो हाशिर, एलन, अजिन और विनायक नाम के चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. ये एक एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. 

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ‘वाझा 2’?

वहीं, बात की जाए कि फिल्म ‘वाझा 2’ को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म हिंदी समेत 5 भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है. यह ओटीटी पर आते ही छा गई है. आपको बता दें कि इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है. फिल्म को 10 में से 8.2 रेटिंग मिली है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *