Headlines

दूसरी बार मां बनीं टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया, पोस्ट शेयर कर रिवील किया नाम


आशका गोराडिया ने ‘बिग बॉस 6’ में अपनी मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं अब वो एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं. उनके घर इन दिनों खुशियों का माहोल है. उन्होंने पति ब्रेंट गोबेल के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. दूसरी बार पैरेंट्स बनने के बाद कपल ने एक पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ बांटी.

दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस आशका गोराडिया
आशका गोराडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी शेयर की. उन्होंने एक बेबी बॉय का वेलकम किया है. एक्ट्रेस आशका ने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया और इमोशनल नोट में लिखा, ‘1 मई 2026 को हमारे दिलों में आए हमारे बेटे रिचर्ड थियोडोर गोबल का आगमन हुआ. एक बार फिर भगवान की करनी पर हमारा भरोसा बढ़ गया. हमें मिले सभी उपहारों और खुशखबरियों के लिए भगवान का शुक्रिया.’

ये भी पढ़ेंः एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं विजय

सेलेब्स ने दी बधाई
इस खुशखबरी के बाद टीवी जगत के कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाइयां दीं, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, ‘तुम दोनों को बधाई.’ एक्ट्रेस मौनी रॉय ने दिल वाले इमोजी भेजे.  इसके अवाला एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, जेनिफर विंगेट समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी.

बता दें, एक्ट्रेस  आशका गोराडिया ने 30 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. आश्का गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने 2017 में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी. कपल ने साल 2023 में अपने पहले बेटे विलियम अलेक्जेंडर का वेलकम किया था.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं सादिया खतीब, जो फिल्म ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के साथ कर रहीं रोमांस?

आशका गोराडिया ने ‘कुसुम’, ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘नागिन’ जैसे पॉपुलर टीवी शो में काम किया है. फिलहाल अब वो एक्टिंग को अलविदा कह चुकी है. आशका गोराडिया एक एंटरप्रेन्योर हैं और अपना बिज़नेस संभाल रही हैं. वो अपने पति ब्रेंट गोबेल के साथ गोवा में रहती हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *