भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर उन्हें व्लॉग बनाते हुए देखा जाता है, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्ती बरतते हुए व्लॉगिंग पर बैन लगा दिया है. बताया जा रहा है कि 7 खिलाड़ियों के बर्ताव को देखते हुए बीसीसीआई ने नई एड्वाइजरी जारी की थी, उसी के बाद अर्शदीप को आईपीएल के दौरान वीडियो बनाने से रोका गया है. इस मामले के तार कहीं युजवेंद्र चहल से भी जुड़े हैं.
अर्शदीप सिंह अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार वीडियो क्लिप साझा करते जा रहे थे. उनके कुछ वीडियो विवादों में आए, जैसे हाल ही में युजवेंद्र चहल का वेपिंग मामला खूब चर्चा में रहा. दावा किया गया था कि उड़ती फ्लाइट में चहल को ई-सिगरेट पी रहे थे. सोशल मीडिया यह भी दावा सामने आया कि चहल को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद अर्शदीप ने अपने वीडियो से वह हिस्सा एडिट करके हटा दिया था. उससे पहले अर्शदीप के वीडियो में अन्य खिलाड़ी शशांक सिंह के कैच का मजाक बनाते दिखे थे.
ये घटनाएं अनावश्यक स्पॉटलाइट बटोर रही थीं, जिसे BCCI ने गंभीरता से लिया और कहा कि अर्शदीप आईपीएल 2026 सीजन समाप्त होने तक कोई व्लॉग ना बनाएं और टीम से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें. रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने और राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर मोबाइल यूज करने के कारण विवाद में आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: क्या शराब पीकर IPL में खेल सकता है कोई खिलाड़ी? जानें इसे लेकर क्या है नियम
वहीं टीम होटल और बस में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर भी बीसीसीआई ने सख्त रवैया अपनाया है. खिलाड़ियों के परिवारों को भी सख्त संदेश दिया गया है कि वे टीम होटल, वेन्यू, ड्रेसिंग रूम और ट्रेवल संबंधी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक ना करें.
दरअसल बताया जा रहा है कि कुछ खिलाड़ी टीम होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की बिना किसी अनुमति एंट्री करवा रहे थे, वे टीम बस में भी ट्रेवल कर रही थीं. इन खबरों के बाहर आने के बाद बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने एक्शन लिया, जिसके बाद बोर्ड ने नई एड्वाइजरी जारी की है.
यह भी पढ़ें:
10 हजार पास मांगे तो छिन गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी, इस रिपोर्ट से खुल गया बड़ा राज
