Headlines

Video: पैसे निकालने पहुंचा शख्स तो एटीएम में चल रहा था सैलून, वीडियो देख घूमा यूजर्स का माथा, ले लिए मजे


कभी आपने एटीएम मशीन से पैसे निकलते देखे होंगे. कभी किसी को जल्दी-जल्दी कैश निकालते देखा होगा. लेकिन सोचिए अगर आप रात के समय पैसे निकालने एटीएम में पहुंचें और अंदर मशीन की जगह कोई आराम से हेयर कटिंग करवाता दिखाई दे तो आपका रिएक्शन क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सनसनी मचा रहा है जिसमें SBI के एटीएम बूथ को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में एटीएम के अंदर बाकायदा हेयर सैलून चलता दिखाई दे रहा है और एक शख्स बड़े आराम से कस्टमर के बाल काटता नजर आ रहा है. जिसने भी ये नजारा देखा वो हंसी से लोटपोट हो गया.

ATM में खुल गया ‘हेयर सैलून’

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक SBI ATM बूथ के अंदर ऐसा नजारा दिखाई देता है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में एटीएम मशीन नजर नहीं आ रही बल्कि उसकी जगह एक कुर्सी लगी हुई है जिस पर एक कस्टमर बैठा है और एक हेयर ड्रेसर उसके बाल काट रहा है. बाहर से देखने पर ऐसा लग रहा है मानो किसी छोटे सैलून को सीधे एटीएम के अंदर शिफ्ट कर दिया गया हो. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अजीबोगरीब जुगाड़ पर खूब मजे ले रहे हैं. वीडियो बिहार के दानापुर का बताया जा रहा है.

वीडियो में दिखा अजीबोगरीब नजारा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एटीएम बूथ के अंदर रोशनी जल रही है और एक शख्स पूरे प्रोफेशनल अंदाज में हेयर कटिंग कर रहा है. कस्टमर भी आराम से बैठा हुआ दिखाई देता है. सबसे मजेदार बात ये है कि बाहर ATM का बोर्ड लगा हुआ है जिससे लोग और ज्यादा चौंक रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि शायद दुकान बंद होने के बाद एटीएम बूथ को अस्थायी सैलून बना लिया गया. वहीं कुछ लोग इसे भारत के ‘जुगाड़ मॉडल’ का सबसे मजेदार उदाहरण बता रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, “यहां कैश नहीं, हेयर स्टाइल निकलता है.” दूसरे ने कहा, “ बैंक वालों ने नई सर्विस शुरू कर दी क्या?” वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “अब पैसे निकालते-निकालते हेयरकट भी हो जाएगा.” कुछ लोग इसे भारत की सबसे अनोखी सैलून ब्रांच बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ऐसा नजारा सिर्फ इंडिया में ही देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *