Headlines

पर्यटकों के पास ही शेरनी ने किया गाय का शिकार, नजारा देख सहम गए टूरिस्ट, सामने आया खौफनाक वीडियो


जंगल की दुनिया कब रोमांच को खौफ में बदल दे, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता. गुजरात के मशहूर गिर नेशनल पार्क में घूमने पहुंचे पर्यटकों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पर्यटकों की सफारी जीप से कुछ ही दूरी पर शेर और शेरनी लाइव शिकार करते दिखाई दे रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि शेरनी ने कथित तौर पर शिकार करने के लिए सफारी जीप को ही अपनी ढाल की तरह इस्तेमाल किया. यह पूरा नजारा इतना करीब था कि पर्यटक कुछ पल के लिए सन्न रह गए.

सफारी के दौरान अचानक बदल गया माहौल

दरअसल, गुजरात के सासन गिर नेचर सफारी पार्क में पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे. शुरुआत में सबकुछ सामान्य लग रहा था और लोग शेरों के एक समूह को देख रहे थे. लेकिन तभी माहौल अचानक बदल गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर और शेरनी बेहद सतर्क अंदाज में आगे बढ़ते दिखाई देते हैं. तभी शेरनी अचानक सफारी जीप के पास अपनी पोजिशन लेती है और फिर तेजी से शिकार की ओर झपट पड़ती है.

कुछ सेकंड में खत्म हो गया खेल

करीब 56 सेकंड के वायरल वीडियो में शिकार के कई पल कैद हुए हैं. वीडियो में दिखता है कि शेरनी बेहद रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ती है और फिर पलक झपकते ही अपने शिकार को दबोच लेती है. पर्यटक यह पूरा दृश्य बेहद करीब से देख रहे थे और कई लोग चुपचाप कैमरे में इसे रिकॉर्ड करते नजर आए. वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक सफारी वाहनों के इतने करीब शेरों का लाइव शिकार करना काफी दुर्लभ माना जाता है, यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोग बोले- ये असली जंगल है

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “नेशनल जियोग्राफिक वाला सीन लाइव देख लिया.” दूसरे ने कहा, “जंगल का असली राजा कैसा शिकार करता है, ये आज पता चला.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “पर्यटक तो डर के मारे सांस तक नहीं ले रहे होंगे.” कई लोगों ने गिर जंगल की तारीफ करते हुए कहा कि यही भारत के वन्यजीवन की असली खूबसूरती है.

गुजरात का Gir National Park दुनिया में एशियाई शेरों का आखिरी प्राकृतिक घर माना जाता है. यहां शेरों के अलावा तेंदुए, लकड़बग्घे, मगरमच्छ और कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियां भी पाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *