Headlines

धूम-धड़ाके से हुई ‘देवों के देव… महादेव’ की ‘पार्वती’ की गोदभराई, पिंक साड़ी में पूजा बनर्जी लगीं बला की खूबसूरत, देखें Inside Video


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों खूब चर्चा में हैं. दरअसल, ‘देवों के देव… महादेव’ की ‘पार्वती’ दूसरी बार मां बनने वाली हैं. आजकल वो अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में पूजा बनर्जी के घर में उनके बेबी शॉवर का आयोजन हुआ. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

हाथ में गुड़िया लिए दिखीं पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर गोदभराई समारोह का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पारंपरिक रस्मों को निभाती नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है. गोदभराई के खास मौके के लिए उनके घर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. इस फंक्शन में पूजा हाथ में गुड़िया लिए बैठी नजर आईं. वहीं, परिवार के सदस्य उन्हें टीका लगाकर आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्हें कई गिफ्ट्स भी मिले. 

ये भी पढ़ें:- दूसरी बार मां बनने वाली है ‘देवों के देव… महादेव’ की ‘पार्वती’, पूजा बनर्जी ने पति और फैमिली को खास अंदाज में दी गुड न्यूज

पिंक साड़ी में पूजा बनर्जी ने दिखाईं अदाएं
पूजा का गोदभराई के फंक्शन में ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला. वो पिंक साड़ी और फ्लॉवर जूलरी में स्टनिंग लगीं. एक्ट्रेस ने बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया. वीडियो में पूजा के पति कुणाल वर्मा की झलक भी दिखी. कपल अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज मेरी गोदभराई है. आप सबका आशीर्वाद चाहिए.’ 

कब हुई थी पूजा बनर्जी की शादी?
पूजा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो अपने बेटे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. बता दें कि पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा ने 15 अप्रैल, 2020 को लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी. नवंबर 2021 में कपल ने गोवा में बंगाली रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत टीवी शो ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ के दौरान हुई थी. 

ये भी पढ़ें:- पति संग बंगाली फिल्म मेकर की किडनैपिंग मामले में फंसी पूजा बनर्जी, दर्ज हुई FIR दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *