Headlines

कभी पेपर लीक को लेकर दिया था चैलेंज, अब नीट परीक्षा रद्द होने पर ट्रोल हो रहे राज्यवर्धन सिंह राठौर


बीजेपी के जाने माने नेता और राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सोशल मीडिया जमकर ट्रोल हो रहे हैं. वजह है इस साल जनवरी में पेपर लीक को लेकर दिया गया उनका चैलेंज. लेकिन अब जब नीट पेपर लीक हो गया है और एनटीए ने नीट यूजी 2026 को रद्द कर दिया है तो इंटरनेट की जनता उनसे उनके कॉन्फिडेंस और चैलेंज को लेकर सवाल पूछ रही है. लोगों का कहना है कि कहां गया वो कॉन्फिडेंस और क्या हुआ उस चैलेंज का जिसे लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दम भरा था.

एबीपी के मंच पर चैलेंज करके गए थे राज्यवर्धन सिंह राठौर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो एबीपी न्यूज के समिट का है. इस समिट के दौरान गेस्ट बनकर आए राजस्थान के केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, एंकर के एक सवाल पर थोड़ा नाराज हो गए और चैलेंज करने लगे कि पिछले 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. हालांकि उनका ये चैलेंज उनके अपने राज्य राजस्थान को लेकर था. लेकिन अब जब नीट पेपर लीक के तार राजस्थान से जुड़े हैं और नीट 2026 परीक्षा रद्द हो गई है तो उनका ये चैलेंज सोशल मीडिया पर सवालों के घेरे में आ गया है और यूजर्स उनसे तरह तरह के सवाल कर रहे हैं.

किस बात को लेकर दिया था चैलेंज

राज्यवर्ध सिंह राठौर ने एंकर मेघा प्रसाद और क्राउड में बैठे तमाम पत्रकारों को गूगल सर्च करके ये पता लगाने का चैलेंज दिया था कि राजस्थान में पिछले दो सालों में कितने पेपर लीक हुए हैं. अब नीट परीक्षा के तार राजस्थान से पुख्ता तौर पर जुड़ते दिखाई दे रहे हैं तो मंत्री जी को इंटरनेट की जनता ने घेर लिया है. आपको बता दें कि एनटीए आधिकारिक तौर पर ये एलान किया कि नीट यूजी परीक्षा को रद्द किया जा रहा है और जल्द ही नई परीक्षा तिथी की घोषणा की जाएगी.

यूजर्स ने पूछे तीथे सवाल

राज्यवर्धन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसे लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में अब इंटरनेट पर राज्यवर्धन सिंह से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मंत्री जी कहां गया आपका वो चैलेंज. एक और यूजर ने लिखा…मंत्री जी अब आपके ही राज्य से पेपर लीक के तार जुड़ रहे हैं, आप क्या एक्शन लेंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एनटीए के बस का रोग है या नहीं परीक्षाएं कराना.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *