Headlines

Mango in London: लंदन की गलियों में गूंजा ‘आम ले लो आम’! देसी अंदाज देख लोग रह गए हैरान, वीडियो वायरल


आम की जब भी बात आती है तो लोगों के मन में देसी आम और लंगड़े आम का ख्याल आता है. इसी कड़ी में आम से भारत का जुड़ाव भले ही पुराना रहा है लेकिन अब यूके और यूएस जैसे एरिया भी देसी आमों के स्वाद के दीवाने हो चुके हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय महिला साड़ी बांधकर यूके की सड़कों पर आम बेचती दिखाई दे रही है. वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं कि भाई इन देसी आमों ने तो दुनियाभर को दीवाना बनाया हुआ है.

लंदन में आम बेचती दिखी भारतीय महिला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लाल साड़ी बांधे एक दम देसी और रत्नागिरी अंदाज में यूके की सड़कों पर आम बेचती दिखाई दे रही है. इस दौरान उसके साथ एक ठेला है जो आम से खचाखच भरा हुआ है और वो यूके की सड़कों पर ऐसे आम बेच रही है मानों यूके नहीं बल्कि मुंबई या दिल्ली की गलियां हों.

लंदन में गूंजीं आम ले लो आम की आवाजें

इतना ही नहीं, आम बेचते हुए महिला आम ले लो आम की आवाजें भी जोर जोर से लगाती दिखाई दे रही है जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है. लोग उसके ठेले पर आते हैं और भाव पूछते हैं बिल्कुल वैसे ही जैसे भारत के शहरों में मोहल्ले वाले पूछा करते हैं. कुल मिलाकर गर्मी के मौसम में आम की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है और इससे वेस्टर्न छोर भी अछूता नहीं है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, हर जगह देसीपन नहीं दिखाते दीदी

वीडियो को gayatri_farmers_store नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये लोग देसी अंदाज को इतना मिस करते हैं तो भारत क्यों नहीं चले जाते. एक और यूजर ने लिखा…हर जगह से हरकत करना जरूरी नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…देसी मैंगो के दीवाने अंग्रेज भी हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *