Headlines

UP Weather: यूपी में मिलाजुला मौसम, नोएडा से गोरखपुर तक आंधी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में निकलेगी धूप


उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा हैं, कहीं आंधी बारिश का मौसम बना हुआ है तो कहीं पर धूप निकल रही हैं. जिससे गर्मी बढ़ने लगी हैं. मौसम विभाग ने आज भी पूरब से पश्चिम तक कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं. गोरखपुर, गोंडा और बस्ती में 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान हैं. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज पश्चिमी और पूर्वी संभाग के तराई वाले जिलों में कई जगहों पर फिर से मौसम में बदलाव आएगा. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ आंधी और बारिश होगी. ख़ासतौर से बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती में बिजली की चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट दिया गया है. 

यूपी में इन जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान

इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, सँभल, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में आज बादलों की आवाजाही रहेगी. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. इन जिलों में कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है. 

लखनऊ में शुष्क रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगा, यहां दिन भर आसमान साफ़ रहने के आसार है, जिससे गर्मी लोगों को परेशान करेगी. दिन के समय तेज धूप रह सकती है वहीं नोएडागाजियाबाद में आज दोपहर के बाद मौसम बदल सकती हैं. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी हो सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक रहेगा. 

बारिश की वजह से तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट देखी जा सकती है लेकिन, कोई खास बदलाव नहीं आएगा. प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार बताए हैं. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी. गुरुवार से प्रदेश में बारिश का दौर खत्म हो जाएगा और गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *