Headlines

Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी


Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते रुक ही नहीं पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. यह वीडियो पाकिस्तान का है, जिसमें एक तरबूज वाला नंगे होकर अपने स्टाइल में तरबूज बेचते हुए दिखाई दे रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो में 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तरबूज वाला बिना कपड़ों के नाचते हुए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने तरबूज बेचने की कोशिश कर रहा है. वह अपने सिर पर तरबूज रखकर उन्हें तोड़ता है और चारों ओर शोर मचाता है. उसकी यह अजीबोगरीब हरकतें वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि उसके पीछे कुछ और तरबूज वाले भी यही मजेदार तरीका अपनाकर अपनी तरबूज की बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लोग इसे देखकर हंस रहे हैं और उनका वीडियो भी बना रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Video: सड़क पर आमने-सामने आए दो गैंडे, फिर शुरू हुई ताकत की भयंकर जंग, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने मजेदार कमेंट्स किए हैं. कुछ लोगों ने लिखा, वाह भाई, क्या तरीका है, वहीं कुछ ने लिखा, गजब हैं पाकिस्तानी, तो किसी ने कमेंट किया, ये तो अलग ही लोग हैं. लोगों को यह वीडियो इतना मजेदार लगा कि इसे शेयर किए बिना वे रह नहीं पाए. वहीं किसी ने कमेंट किया कि तरबूज बेचने का ऐसा तरीका शायद ही किसी ने पहले देखा हो. वहीं कई लोगों ने कहा नाचना, चिल्लाना और सिर पर तरबूज तोड़ना लोगों को बहुत हंसाने वाला है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया और मजाकिया प्रतिक्रियाएं दी, कुछ ने तो लिखा कि ऐसा देखकर तो दिन बन गया.

यह भी पढ़ें – दिल्ली-बाली फ्लाइट में मिला ‘हलवा पूरी छोले’! Air India के खाने ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *