Headlines

3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी ने जीता लोगों का दिल! लोग बोले-ऊंचाई नहीं, प्यार बड़ा होना चाहिए


सोशल मीडिया पर इन दिनों हरियाणा की एक अनोखी शादी जमकर वायरल हो रही है. इस शादी की चर्चा ना किसी करोड़ों के दहेज को लेकर हो रही है और ना ही किसी लग्जरी वेडिंग को लेकर, बल्कि इस शादी ने लोगों का दिल अपनी सादगी और प्यारे रिश्ते की वजह से जीत लिया है. हरियाणा के कैथल में करीब 3 फीट लंबे दूल्हे और दुल्हन ने सात फेरे लिए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि असली रिश्ता दिलों का होता है, ऊंचाई का नहीं.

हरियाणा में हुई अनोखी शादी

बताया जा रहा है कि दूल्हे का नाम विक्रम है जो कैथल जिले के चंदाना गांव का रहने वाला है, जबकि दुल्हन प्रियंका जींद जिले के हाट गांव की रहने वाली बताई जा रही है. दोनों की हाइट करीब 3 फीट बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों शादी के जोड़े में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि इस शादी को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ तक जुट गई.

बुलेट पर निकली बारात

वायरल वीडियो में दूल्हा विक्रम बुलेट बाइक पर बारात लेकर पहुंचता दिखाई दे रहा है. बारात में लोग जमकर डांस कर रहे हैं और पूरा माहौल खुशी से भरा नजर आ रहा है. शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. कई लोग इस जोड़ी को “रब ने बना दी जोड़ी” बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि प्यार और साथ सबसे ज्यादा मायने रखता है.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भगवान दोनों को हमेशा खुश रखे.” दूसरे ने कहा, “ये है असली प्यार, जहां दिखावा नहीं दिल जुड़ते हैं.” वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई बुलेट वाली एंट्री तो सबसे शानदार थी.” कई लोग इस शादी को प्रेरणादायक बता रहे हैं और नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *