Headlines

PM की कटौती वाली अपील पर अजमेर दरगाह के सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, ‘अल्लाह का शुक्र है कि…’


ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पीएम की अपील को देश के हर नागरिक को फॉलो करना चाहिए. हर किसी को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए ताकि पेट्रोल और डीजल की बचत हो सके. उन्होंने ये भी दावा किया कि संकट की घड़ी में भारत दूसरे देशों से बेहतर स्थिति में है.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”वैश्विक संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से स्पष्ट अपील की है और इस मुश्किल समय में हर नागरिक को उनकी अपील को गंभीरता से लेना चाहिए. दुनिया के अंदर जो हालात हैं, वो किसी से छिपे हुए नहीं हैं.”

पीएम मोदी वैश्विक स्थिति को बेहतर समझते हैं- सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती

नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, ”पीएम मोदी इस देश को चला रहे हैं तो वो वैश्विक स्थिति को बेहतर समझते हैं. मिसाल के तौर पर उन्होंने खुद अपने घर से इसकी शुरूआत की है. प्रधानमंत्री ने खुद अपने काफिले में कटौती की है. कई मंत्री और मुख्यमंत्री भी इसी राह पर चल रहे हैं. हर नागरिक को इसे फॉलो करना चाहिए, उन्हें अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए. जिससे पेट्रोल और डीजल की खपत कम हो. संकट की घड़ी कोई सी भी हो, सभी को देश को मजबूत रखने में अपना योगदान देना चाहिए.”

भैरोंसिंह शेखावत के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में अशोक गहलोत को नहीं बुलाया, BJP बोली- ‘इस बारे में…’

हम दूसरे मुल्कों से बेहतर स्थिति में हैं- सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती

उन्होंने आगे कहा, ”अल्लाह का शुक्र है कि संकट की इस घड़ी में हम दूसरे मुल्कों से बेहतर स्थिति में हैं. हमारे देश की सरकार ने आधिकारिक तौर पर ये कह दिया है कि हमें किसी चीज की कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऐहतिहात के तौर पर कदम उठाना जरूरी है. तो उसमें हर देश के नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए.”

NEET पेपर लीक में बीजेपी नेता का हाथ? कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग, सत्ताधारी दल ने झाड़ा पल्ला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *