Headlines

Viral Video: मां की कोख से निकला था ‘बेजान’ बच्चा, डॉक्टर ने शरीर में यूं फूंकी जान, वीडियो वायरल


Viral Video: डिलीवरी के समय कई बार ऐसी मुश्किल स्थिति बन जाती है, जब नवजात शिशु जन्म लेते ही सांस नहीं ले पाता और कई मामलों में बच्चे की मौत तक हो जाती है और परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल जाती हैं.  लेकिन कभी-कभी ऐसे दिल छू लेने वाले पल भी सामने आ जाते हैं और इंसानियत पर भरोसा बढ़ा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सहारनपुर के न्नौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर रूमा ने अपनी मेहनत और समझदारी से एक ‘बेजान’ नवजात को नई जिंदगी दे दी.  एक तरफ जहां डिलीवरी के समय होने वाले खतरे लोगों को डरा देते हैं, वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर रूमा जैसी डॉक्टर उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आती हैं. 

 वीडियो में क्या देखा जा रहा है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि मां ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चा बिल्कुल शांत था. उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी.  वहां कमरे में मौजूद लोगों की सांसें थम गईं. तभी डॉक्टर रूमा ने बिना समय गंवाए बच्चे को CPR देना शुरू किया. कुछ देर तक लगातार कोशिश करने के बाद अचानक बच्चे के शरीर में हरकत हुई और उसने सांस लेना शुरू कर दिया.  यह पल देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं.  अपनी गोद में जिंदा बच्चे को देखकर मां आयशा खुशी के मारे रोने लगी.   

यह भी पढ़े: हवा बर्बाद नहीं जानी चाहिए… टेबल फैन से तीन कमरों तक हवा पहुंचाने का अनोखा तरीका, देखें वीडियो

डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं’, लोगों ने की जमकर तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग डॉक्टर रूमा की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, “ऐसे ही नहीं डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “नमन है ऐसी डॉक्टर को, जिन्होंने हार नहीं मानी.” किसी ने कहा, “जब उम्मीद खत्म हो जाती है, तब डॉक्टर ही जिंदगी लौटाने की कोशिश करते हैं.”

लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां डॉक्टरों को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं, वहीं ऐसे वीडियो यह याद दिलाते हैं कि कितने डॉक्टर दिन-रात लोगों की जिंदगी बचाने में लगे रहते हैं. एक यूजर ने लिखा, “अगर डॉक्टर रूमा उस वक्त घबरा जातीं, तो शायद यह बच्चा आज जिंदा नहीं होता.” वहीं एक और कमेंट में लिखा गया, “ऐसे वीडियो इंसानियत पर भरोसा बढ़ा देते हैं.” यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हर किसी के चेहरे पर एक पल के लिए खुशी और सुकून ला रही है. 

यह भी पढ़ेंः QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, रात को किए अश्लील मैसेज! मामला वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *