Headlines

Video: MBA छोड़ो, मैगी बेचो! पहाड़ों में युवक की कमाई सुन हैरान रह गए यूजर्स, वीडियो वायरल


नौकरी और बिजनेस को लेकर लोग अक्सर यही सोचते हैं कि अच्छी कमाई के लिए बड़ा ऑफिस, बड़ी डिग्री या भारी निवेश जरूरी होता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की सोच ही बदल दी है. वीडियो में एक युवक पहाड़ों पर छोटी सी मैगी स्टॉल लगाकर ऐसी कमाई करता दिखाई दे रहा है जिसे सुनकर इंटरनेट वाले भी दंग रह गए हैं. दावा किया जा रहा है कि युवक सिर्फ एक दिन में 225 प्लेट मैगी बेचकर करीब 24 हजार रुपये तक कमा लेता है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सुबह-सुबह शुरू होती है तैयारी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सुबह जल्दी उठकर अपनी मैगी स्टॉल तैयार करता है. पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के बीच उसकी छोटी सी दुकान पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगती है. वीडियो में युवक बताता है कि शुरुआती तीन घंटों में ही करीब 90 प्लेट मैगी बिक जाती हैं. जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, ग्राहकों की संख्या और बढ़ने लगती है.

साधारण मैगी 100, बटर मैगी 120 रुपये

वीडियो में बताया गया है कि साधारण मैगी की कीमत 100 रुपये रखी गई है, जबकि बटर मैगी 120 रुपये में बेची जाती है. पर्यटक बड़ी संख्या में उसकी स्टॉल पर पहुंचते हैं और गर्मागर्म मैगी का मजा लेते दिखाई देते हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दिन खत्म होने तक ग्राहक खत्म नहीं होते, बल्कि युवक की मैगी ही खत्म हो जाती है.

सोशल मीडिया पर लोग रह गए दंग

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई हम गलत लाइन में आ गए.” दूसरे ने कहा, “पहाड़ों पर views भी और income भी.” वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “अब MBA छोड़ मैगी स्टॉल खोलनी पड़ेगी.” कई लोग इसे smart business model बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि सही location और crowd हो तो छोटा काम भी बड़ा पैसा दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

Street Food Business पर फिर शुरू हुई बहस

यह वीडियो सामने आने के बाद street food business और tourist locations पर होने वाली कमाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. लोगों का कहना है कि आज के दौर में कई छोटे व्यवसाय ऐसे हैं जो अच्छी नौकरी से ज्यादा कमाई दे रहे हैं, बस सही जगह और सही demand की जरूरत होती है. एक यूजर ने लिखा….मैं तो चला नौकरी छोड़ पहाड़ों में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हर दिन इतनी कमाई हो जरूरी नहीं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *