Headlines

कभी शोबिज की दुनिया में काम करती थी ये महिला, अब बदहाल हालत, बोली- मरने का टाइम आ गया है


ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई देती है, कई बार उसके पीछे की सच्चाई उतनी ही दर्दनाक होती है. फिल्म और शोबिज इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग वक्त बदलने के साथ गुमनामी और मुश्किल हालात में पहुंच जाते हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया पर शीला नाम की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. महिला का दावा है कि वो कभी फिल्मों में काम करती थी, लेकिन आज लोग उसे पागल कहकर बुलाते हैं. वीडियो सामने आने के बाद टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी उसके साथ डांस किया, जिसके बाद हर तरफ इसी महिला की चर्चा शुरू हो गई.

कभी शोबिज की दुनिया में करती थी ये महिला काम
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तनुज मिश्रा नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में एक महिला सड़क पर बेहद खराब हालत में नजर आ रही है, जो लोगों से मदद मांगकर अपना गुजारा करती दिखाई देती है. बिखरे बाल और फटे कपड़ों में दिख रही महिला ने खुद का नाम शीला बताया है. उन्होंने कहा, ‘मेरा नाम शीला है. मेरे मां-बाप मर गए. यहां बारिश में रहने का कोई ठिकाना नहीं है. अब तो मरने का टाइम है.’ इसी बातचीत में शीला ने बताया कि वो पहले मैं फिल्म ने काम करती थी.

ये भी पढ़ेंः लिविंग एरिया से बालकनी तक, बेहद आलीशान है नुसरत भरुचा का घर, देखें इनसाइड फोटोज

शिल्पा शिंदे संग किया डांस
वीडियो में आगे, पुलिस की मदद से उन्हें अनाथ आश्रम पहुंचाया गया.  जहां, उनका हेयरकट हो हुआ. अब वो साफ-सुथरे कपड़ों में दिखने लगीं. बातचीत में शीला ने बताया कि वो अनाथ हैं. वीडियो देखा गया कि 6 महीने बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल चुकी है. शीला टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ हवा हवाई गाने पर डांस करती दिखीं.

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस शिल्पा से कमेंट किया, ‘ये एक छोटा सा क्लिप है. उनके साथ डांस करके बहुत मज़ा आया.’  कमेंट में लोग शिल्पा के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः ‘गब्बर’ का बेटा था रानी मुखर्जी का पहला हीरो, ‘धुरंधर’ के लिए दिया था ऑडिशन, 29 साल बाद इतना बदल गया लुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *