Headlines

वाह रे पाकिस्तान! भारत में जो एयरबेस हैं ही नहीं, उनको तबाह करने का किया दावा, शहबाज-मुनीर का फिर शर्म से झुका सिर


ख्यालों में जंग जीतना कोई पाकिस्तान से सीखे. पड़ोसी मुल्क का भूगोल इतना कमजोर है कि उसने उन एयर बेस पर मिसाइल से हमला करने का दावा कर दिया जो भारत में हैं ही नहीं. दावे की पोल खुलने पर पाकिस्तान की दुनिया भर में फजीहत हो रही है.

बीते साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था. भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ कार्रवाई के जवाब में इस्लामाबाद ने भारतीय शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए.

पाकिस्तानी सेना ने 10 मई 2025 ‘फतह-1’ (Fatah-1) गाइडेड आर्टिलरी रॉकेट का इस्तेमाल किया था. हालांकि, भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे हरियाणा के सिरसा के ऊपर हवा में ही मार गिराया और पूरी तरह तबाह कर दिया था.

क्या है पूरा मामला?

अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बड़े आत्मविश्वास से दावा कर रहा है कि 10 मई को उसके मिसाइल हमलों ने दो भारतीय एयरबेस को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया, लेकिन मजेदार बात यह है कि जिन दो एयरबेस का उन्होंने नाम लिया, हकीकत में उनका कोई वजूद ही नहीं है.

पाक अफसर का खोखला दावा

इंटरव्यू में पाक के मिलिट्री ऑफिसर ने कहा, ‘हमें दो टारगेट दिए गए थे राजौरी एयरबेस और मामून एयरबेस. हमने इन दोनों पर सफलतापूर्वक निशाना साधा. हैरान करने वाली बात यह है कि वह राजौरी जम्मू-कश्मीर का एक जिला जरूर है, लेकिन यहां भारतीय वायुसेना का कोई ऑपरेशनल एयरबेस नहीं है. वहीं मामून पंजाब के पठानकोट में मौजूद एक सैन्य छावनी है, न कि कोई एयरबेस.

वीडियो में दिख रहे सैन्य अधिकारी की पहचान कैप्टन मुनीब जमाल के रूप में हुई है. उसने यह भी दावा किया कि मिसाइल लॉन्चिंग की तैयारी के दौरान वहां आम नागरिकों की मौजूदगी ने ऑपरेशन के समय उनका हौसला बढ़ाने का काम किया था.

‘भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास में दफन…’, भारतीय आर्मी चीफ के बयान से डरा पाकिस्तान, जानें क्या कहा?

सोशल मीडिया पर उड़ीं धज्जियां

पाकिस्तान के इस खोखले दावे की पोल खुलने के बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और लोग पाकिस्तानी अधिकारी को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, ‘आर्कियोलॉजिस्ट, नक्शा बनाने वालों, गूगल मैप्स और भारतीय वायुसेना ने मिलकर इन रहस्यमयी ‘राजौरी और मामून एयरबेस’ को खोजने के लिए एक जॉइंट मिशन शुरू कर दिया है.’

मिडिल ईस्ट जंग में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल, सऊदी में सैनिकों-हथियारों की तैनाती कर डबल गेम खेल रहा?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal The Next Mag – Ultimate Magazine WordPress Theme The Outset – MultiPurpose WordPress Theme for Saas & Startup The Plus – Addon for Elementor Page Builder WordPress Plugin The Reporter – Newspaper Editorial WordPress Theme The Restaurant – Restauranteur and Catering One Page Theme The Retailer – Premium WooCommerce Theme The Shop – PWA eCommerce CMS The Spice Lounge – Restaurant / Cafe HTML5 Template The Team Pro – Team Showcase WordPress Plugin The Trial – Law WordPress Theme