Headlines

Gold-Silver Price Today 21 May 2026: आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानें आपके शहर में क्या है सोने- चांदी का भाव


Gold-Silver Price Today: आज सोने- चांदी का भाव सुनकर हर किसी का चेहरा खिल उठेगा. आज चांदी ही नहीं चमचमाता सोना भी सस्ता हो गया है. 21 मई की सुबह सोना 500 रुपये से ज्यादा लुढ़ककर नीचे आया है तो चांदी भी 2300 रुपये सस्ती हुई है. MCX पर 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,59,900 रुपये पर खुला.

आज शुरुआती कारोबार में यह 515 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,491 रुपये तक आया. इसी तरह 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी भी पिछले सत्र में 2,74,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. आज यह 2,72,275 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,291 रुपये की गिरावट के साथ 2,71,974 रुपये तक फिसली. यहां से अपने शहर अनुसार आप सोने और चांदी का पूरा भाव जान सकते हैं. 

शहर अनुसार जानें आज के सोने- चांदी का भाव-

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम) चांदी का भाव (प्रति किलो)
नई दिल्ली   ₹1,46,150 ₹1,53,460 ₹2,85,000
मुंबई ₹1,46,150 ₹1,53,460 ₹2,85,000
कोलकाता ₹1,45,150 ₹1,58,350 ₹2,79,900
चेन्नई ₹1,47,490 ₹1,60,520 ₹2,73,650
बेंगलुरू ₹1,45,160 ₹1,58,360 ₹2,79,900
अहमदाबाद ₹1,45,210 ₹1,58,410 ₹2,80,000
लखनऊ ₹1,46,150 ₹1,53,460 ₹2,85,000
पुणे ₹1,46,600 ₹1,59,990 ₹2,85,00
केरल ₹1,45,160 ₹1,58,360 ₹2,74,090

लोन नहीं चुकाया तो ब्लॉक हो सकता है मोबाइल? RBI ने साफ कर दी तस्वीर, किसको दी चेतावनी

कल 20 मई 2026 को कितनी थी कीमत? 

कल तो सोने के भाव बढ़ गया था, लेकिन चांदी स्थिर थी. चांदी का रेट परसों से ही एक ही जगह पर था. शुद्ध 24 कैरेट वाला सोना कल 1,57,050 रुपये प्रति 10 ग्राम आ पहुंचा तो वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी. इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी कल 1,17,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा. बात करें चांदी की तो परसों तो चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन कल बाजार थमा हुआ था. कल 99.9% शुद्ध चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर नजर आई. ये ग्राहकों के लिए राहत की खबर जैसा है. 

आ रहा दुनिया का सबसे बड़ा IPO, जानें मस्क की कंपनी SpaceX में कब मिलेगा दांव लगाने का मौका?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *