Headlines

देसी जुगाड़… फर्राटा को बना दिया देसी एयर कंडीशनर, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये है टेक्नोलॉजिया 


Desi Jugaad Viral Video: इस चिलचिलाती गर्मी के बीच तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जहां कुछ लोग एसी और कूलर के बिना एक मिनट भी नहीं रह पा रहे, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. वायरल वीडियो में एक शख्स ने साधारण फर्राटा पंखे को ही देसी एयर कंडीशनर बना दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पंखे के ऊपर गीला कपड़ा लगाया गया है और नीचे पानी से भरा बड़ा बर्तन रखा गया है. पंखे से लगातार पानी टपक रहा है और ठंडी हवा देने की कोशिश की जा रही है. इस जुगाड़ को देखकर इंटरनेट पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बारिश कर दी. 

“कूलर की जरूरत ही खत्म”, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, “कूलर की जरूरत ही खत्म…. मेरे 5000 रुपए बच गए, अब जा रहा हूं यही जुगाड़ बनाने. ” बस फिर क्या था, देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. कोई इसे गरीब आदमी का एसी बता रहा है तो कोई इसे देसी टेक्नोलॉजी का मास्टरपीस कह रहा है. भीषण गर्मी में लोगों को यह जुगाड़ काफी मजेदार लग रहा है. 

यह भी पढ़ेंः Laborers Viral Video: भीषण गर्मी में झुलसते मजदूरों का वीडियो कर देगा इमोशनल, यूजर्स बोले- ‘पापी पेट जो न कराए’

वीडियो देख लोगों ने दी मजेदार चेतावनी

हालांकि वीडियो देखकर कई यूजर्स ने चिंता भी जताई. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अबे… करंट लग के मारा जाएगा!!!” वहीं दूसरे ने कहा, “शॉर्ट सर्किट हुआ और झटका लगा तो जो पैसे बचाया है वो भी यहीं रह जाएगा.” कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताया तो कुछ ने कहा कि भारत में टैलेंट और जुगाड़ की कमी नहीं है. सोशल मीडिया पर ऐसे देसी आइडिया अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, खासकर तब जब गर्मी अपने चरम पर हो. 

एसी-कूलर वालों के बीच देसी जुगाड़ की चर्चा

आज के समय में जहां एसी और बड़े कूलर लोगों की जरूरत बनते जा रहे हैं, वहीं यह वीडियो उन लोगों की कहानी भी दिखाता है जो कम पैसों में राहत ढूंढने की कोशिश करते हैं. गांव हो या शहर, भारत में देसी जुगाड़ हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर अपने दोस्तों को भी शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Train Viral Video: ट्रेन जाने का इंतजार नहीं किया, चलती ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे ट्रैक, देखें वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *