Headlines

IPL 2026: ‘मेरे लिए सपने जैसा…’, विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए


विराट कोहली शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, वह 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए. अपना पहला IPL सीजन खेल रहे साकिब हुसैन ने आउट किया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि ये विकेट उनके लिए किसी सपने के जैसा था. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया. 

बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के लिए 30 लाख रुपये में खरीदा था, हालांकि इससे पहले वह 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदे गए थे लेकिन डेब्यू नहीं कर सके थे. ये सीजन साकिब का डेब्यू सीजन है, जिसके पहले ही मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर शानदार आगाज किया था. अब शुक्रवार को एक अच्छी गेंद पर विराट कोहली को अपना शिकार बनाया.

क्या बोले साकिब

मैच के बाद साकिब हुसैन ने कहा, “विकेट के हिसाब से गेंदबाजी करने का प्लान था. वरुण भैया (वरुण आरोन, SRH के गेंदबाजी कोच) ने मुझसे कहा कि मैं अपनी ताकत के अनुसार से गेंदबाजी करूं. विराट कोहली का विकेट मेरे लिए एक सपने जैसा था.” 

यह भी पढ़ें- मैच के बाद भी बवाल… विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की थी, इसमें 44 रन अय्यर के थे. कोहली ने धीमी शुरुआत की, लेकिन वह सेट हो चुके थे. साकिब ने पारी का छठा ओवर डाला, जिसमें उन्होंने धीमी गति की अच्छी गेंदें डाली. दबाव में कोहली ने रिस्की शॉट लिया, कवर के ऊपर से मारना चाहा लेकिन गेंद सीधा स्मरन रविचंद्रन के हाथों में चली गई.

साकिब ने आगे कहा, “प्लान यह था कि धीमी गेंदें डाली जाएं, क्योंकि पिच पर गेंद ग्रिप कर रही थी और रुककर आ रही थी. मैं चाहता हूं कि और अधिक बेहतर बनूं. मैं बस अपना 100 प्रतिशत देना चाहता हूं.

यह भी पढ़ें- क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच

एलिमिनेटर मैच खेलेगी SRH

सनराइजर्स हैदराबाद जीती तो सही लेकिन उतनी बड़ी जीत नहीं मिली, जितनी चाहिए थी. सनराइजर्स अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 160 से पहले रोक देती तो टॉप-2 में पहुंच जाती. खैर, SRH अपनी टीम के प्रदर्शन और प्लेऑफ से पहले मिली इस बड़ी जीत से खुश होगी. अब टीम 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेलेगी, जिसकी दूसरी टीम अभी कंफर्म नहीं हुई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *