Headlines

Video: सड़क किनारे फूल बेचने वाला निकला जेंटलमैन, महिलाओं पर कही ऐसी बात कि इंटरनेट हो गया फैन


सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर चमक-दमक, बड़े-बड़े शब्द और दिखावे वाली बातें ही वायरल होती हैं. लेकिन कभी-कभी एक साधारण इंसान अपनी सच्ची और गहरी सोच से पूरे इंटरनेट का दिल जीत लेता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे क्रोशिए के फूल बेचने वाला एक दुकानदार अपनी बातों से लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है. उसकी सादगी, ईमानदारी और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना ने इस वीडियो को सिर्फ वायरल ही नहीं, बल्कि दिलों को छू लेने वाला बना दिया है.

सड़क किनारे बैठा दुकानदार, लेकिन सोच में निकला सबसे आगे

वीडियो में कंटेंट क्रिएटर Sonali Singh उस दुकानदार से बात करती नजर आती हैं. वह उससे पूछती हैं कि क्या समाज में महिलाओं के साथ अन्याय होता है. इस पर दुकानदार बिना झिझक ‘हां’ कहता है और फिर जो बाते कहता है, वो हर किसी को हैरान कर देती हैं. वह बताता है कि कई पुरुष अपनी पत्नियों को सिर्फ घर के कामों तक सीमित समझते हैं, जैसे यही उनका एकमात्र कर्तव्य हो. इतना ही नहीं, वह उन लोगों की भी आलोचना करता है जो बच्चे के जन्म के बाद अपनी पत्नी को छोड़ देते हैं या धोखा देते हैं. उसके मुताबिक, यह सब लोगों की सोच की कमी और बाहरी सुंदरता के प्रति गलत आकर्षण का नतीजा है.

VIDEO में दिखी सादगी में छिपी समझदारी

वीडियो में दुकानदार बेहद सादे अंदाज में, बिना किसी बनावट के अपनी बात रखता है. उसके शब्दों में कोई दिखावा नहीं, लेकिन हर लाइन में गहराई है. वह आज के सोशल मीडिया कल्चर पर भी तंज कसता है और कहता है कि लोग असली रिश्तों और सम्मान से ज्यादा दिखावे में विश्वास करने लगे हैं. वीडियो में एक टेक्स्ट भी नजर आता है, जिसमें लिखा होता है कि “एक पढ़ा-लिखा अंग्रेजी बोलने वाला आदमी शायद ‘नहीं’ कहता.” यह लाइन वीडियो को और ज्यादा असरदार बना देती है और लोगों को सोचने पर मजबूर करती है कि असली समझ किताबों से नहीं, सोच से आती है.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

सोशल मीडिया पर तारीफों की बरसात

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस दुकानदार की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि उसकी सोच और बोलने का तरीका कई पढ़े-लिखे लोगों से बेहतर है. एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि “मैं खुद को मैन-हेटर मानती थी, लेकिन इस शख्स ने मेरी सोच बदल दी.” वहीं किसी ने उसकी सादगी और क्लास की तारीफ करते हुए कहा कि “पैसे से ऐसी शख्सियत नहीं खरीदी जा सकती.” कुल मिलाकर, यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि असली शिक्षा डिग्री में नहीं, बल्कि इंसान के नजरिए और व्यवहार में छिपी होती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal MindCare – Psychology and Counseling WordPress Theme Mindity – Psychologist Teraphist Elementor Template Kit Mindly – Psychology, Therapy & Counseling Elementor Template Kit Mindtech – IT Solutions & Services Company Elementor Template Kit Mindwellness – Psychology and Counseling WordPress Theme Mine Flipbook WordPress Plugin Minera - Minimalist WooCommerce WordPress Theme Minera Skincare & Dermatology Elementor Template Kit Minerale – Bottled Drinking Water Elementor Template Kit MinervaKB Knowledge Base for WordPress with Analytics