Headlines

‘मोदी जी एक साल के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’, राहुल गांधी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- ‘टूलकिट गैंग की…’


कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है. इस पर अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पीयूष गोयल ने रविवार (24 मई) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है. यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है.

वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता तो अब वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि उनको भारत से इतनी नफरत है कि देश का कुछ भी अच्छा होता हुआ ये देख ही नहीं सकते. राष्ट्र को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और विदेशी धरती पर जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अपील करना, ये बताता है कि कांग्रेस की असली मंशा क्या है?

‘भारत में आग लगाने की साजिश’ 

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता समझदार है. वह राहुल गांधी, विपक्ष और देश के खिलाफ काम कर रहे टूलकिट गैंग को अच्छे से समझती है. जनता ने बार–बार इन लोगों को करारा जवाब दिया है. INDI गठबंधन की भारत में आग लगाने की साजिश कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी.  

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष इसके बड़े कारण बनेंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह परिस्थितियां बन रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, उसका असर भारत की राजनीति पर दिखाई देगा. प्रधानमंत्री मोदी एक साल बाद भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.

ये भी पढ़ें 

दिल्ली के लालकिला मैदान में आज आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, अमित शाह भी होंगे शामिल, जानें क्या हैं मांगें?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *