Headlines

हादसे में घायल मासूम, अस्पताल जाते हुए पिता की गोद में तोड़ा दम, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप


सोशल मीडिया पर एक बेहद दर्दनाक और दिल झकझोर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चे की जिंदगी कुछ ही पलों में खत्म होती नजर आती है . खेलते-कूदते वक्त हुए एक हादसे ने पूरे इलाके को गम और गुस्से में डुबो दिया है . वीडियो में दिख रहा मंजर इतना भावुक है कि देखने वालों की आंखें नम हो रही हैं . यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर रही है. वीडियो में मासूम अपने पिता की गोद में दम तोड़ता दिखाई दे रहा है जिसे देखकर आप भी रो पड़ेंगे.

पिता की गोद में तोड़ दिया मासूम ने दम?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मीरापुर क्षेत्र की है, जहां एक 5 साल का बच्चा गली में खेलते समय अचानक एक हादसे का शिकार हो गया. हादसा इतना गंभीर था कि बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. वीडियो में दिख रहा है कि पिता ने अपने बच्चे को कलेजे से चिपकाया हुआ है और वो बुरी तरह से रो रहा है.

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो देख कांप गई लोगों की आत्मा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल बच्चे को परिजन जल्दबाजी में वाहन से अस्पताल ले जा रहे हैं. माहौल में घबराहट साफ नजर आती है और परिवार के लोग बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश करते दिखते हैं. लेकिन कुछ ही देर में स्थिति और गंभीर हो जाती है और बच्चा रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार जाता है. यह दृश्य बेहद भावुक और विचलित करने वाला है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

उठे बड़े सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नाराजगी बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि अगर आसपास बेहतर इलाज की व्यवस्था होती, तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी. क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कमी और समय पर इलाज न मिल पाना अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ी हैं. कई यूजर्स ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए सिस्टम पर सवाल उठाए हैं, तो कुछ ने प्रशासन से स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की है. वहीं कई लोग बच्चे के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं. कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को भावुक करने के साथ-साथ व्यवस्था पर सोचने को मजबूर कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *