Headlines

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बेटों की मां बनीं एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे करण अर्जुन आ गए


छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं. उन्होंने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने हैं. इस कपल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की, जिसके बाद से फैंस और तमाम सेलेब्स इन्हें बधाई दे रहे हैं. 

दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा- मेरे करण अर्जुन आ गए
दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दो बेबी बॉयज के साथ लिखा है, ‘हमने भगवान से खुशियां मांगीं. उन्होंने कहा, डबल लो और हमें दो जुड़वां बेटे हुए हैं.’ उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. ‘द बॉयज’ आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है. मेरे करण अर्जुन आ गए. दिव (दिव्यांका) और मैं माता-पिता बनने के इस नए और खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.’

ये भी पढ़ें:- मैटरनिटी फोटोशूट में दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पापा बनने की खुशी में झूमे विवेक दहिया, देखें तस्वीरें

सेलेब्स दे रहे कपल को बधाई
दिव्यांका और विवेक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तमाम फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल को बधाई दे रहे हैं. सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना से लेकर अंकिता लोखंडे, पूजा गौर, जेमी लीवर, आरती सिंह और अमित टंडन ने दिव्यांका और विवेक को नए पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दीं.

2016 में हुई थी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. शादी के 10 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बने हैं. इस कपल को शादी के 10 साल बाद ये खुशी नसीब हुई है और वो लगातार भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. 

मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल
बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. वहीं, विवेक भी पिता बनने की खुशी में अपनी पत्नी दिव्यांका पर खूब प्यार लुटाते दिखे.

ये भी पढ़ें:- ‘टेंशन होने लगी…’, दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी सुन घबरा गए थे हसबैंड विवेक दहिया, ऐसा था रिएक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *