Headlines

RCB QUALIFIER-1 IPL 2026: क्वालीफायर-1 मुकाबले में विराट कोहली के ओपनिंग पार्टनर फिल साल्ट की होगी वापसी, कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा खुलासा


26 मई, मंगलवार को आईपीएल का क्वालीफायर-1 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा खुलासा किया है. रजत पाटीदार ने कहा कि फिल सॉल्ट अब पूरी तरह ठीक हैं और अभ्यास भी कर रहे हैं.

दरअसल, आईपीएल के शुरुआती चरण में फिल सॉल्ट विराट कोहली के साथ ओपनिंग पार्टनर के रूप में खेल रहे थे. लेकिन चोट के कारण उन्हें वापस इंग्लैंड लौटना पड़ा था. इस दौरान विराट कोहली के साथ ओपनिंग में जैकब बेथेल और फिर वेंकटेश अय्यर मैदान पर उतरे.

अब जैकब बेथेल लीग से बाहर हो चुके हैं और फिल सॉल्ट टीम में वापस आ गए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्वालीफायर-1 मुकाबले में विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए कौन दिखाई देगा- वेंकटेश अय्यर या फिल सॉल्ट?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रजत पाटीदार से यह सवाल पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि टीम ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है.

क्वालीफायर-1 से पहले चिंतित दिखे रजत पाटीदार

रजत पाटीदार का मानना है कि अब 220 से 250 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गया है. यह उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के गेंदबाज़ों के लिए चिंता का विषय बन चुका है. खासकर ओस और छोटे मैदानों की बाउंड्री के कारण रनों पर नियंत्रण रखना काफी मुश्किल हो गया है. गेंदबाज़ की छोटी सी गलती भी सीधे छह रन में बदल जाती है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने 14 मैचों में 9 जीत दर्ज कर 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया है. अगर आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबला जीत जाती है, तो वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी.

हालांकि, यदि टीम यह मुकाबला हार जाती है, तब भी उसके पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा. उसे क्वालीफायर-2 मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनानी होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *