Headlines

Kal ka Rashifal 27 May 2026: पद्मिनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, 5 राशियों पर मेहरबान होंगी लक्ष्मी जी, पढ़ें कल का राशिफल


Kal ka Rashifal: 27 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाला रहेगा. कल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. नक्षत्रों की बात करें तो कल हस्त नक्षत्र रहेगा.

विख्यात भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, कल ग्रहों की विशेष स्थिति से व्यातीपात योग, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का अद्भुत तालमेल देखने को मिलेगा. विशेष रूप से कर्क, तुला, कुंभ राशियों का लाभ मिलेगा. 

कल चंद्रमा शाम 7 बजे तक कन्या राशि में रहेगा फिर तुला राशि में गोचर करेगा. शुभ कार्यों के लिए कल दोपहर में 2.36 से दोपहर 3.31 बजे तक (विजयमुहूर्त) रहेगा. हालांकि, दोपहर 12.18 से दोपहर 2.02 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें.

मेष राशिफल

  • धार्मिक कार्य: आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
  • करियर और रोजगार: रोजगार के क्षेत्र में सुधार के योग बन रहे हैं, जिससे नए अवसर मिलने की उम्मीद है.
  • संपत्ति: संपत्ति से संबंधित समस्या आज समाप्त हो सकती है.
  • व्यापार और धन: बिजनेस में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • परिवार: बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.
  • स्वास्थ्य: शाम को स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खाने-पीने में परहेज करें.

वृषभ राशिफल

  • परिवार: परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
  • स्वास्थ्य: पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
  • करियर: शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी.
  • लव लाइफ: लव पार्टनर के साथ मुलाकात और डिनर डेट का योग है.
  • सुख-सुविधाएं: सांसारिक सुखों का आनंद मिलेगा, लेकिन नौकरों की वजह से परेशानी हो सकती है.
  • शाम का समय: पड़ोसियों की मदद से स्थितियों में सुधार होगा.

मिथुन राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: परिवार में कलह की स्थिति मानसिक तनाव बढ़ा सकती है.
  • करियर: कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.
  • खर्च: वाहन खराब होने से अचानक खर्च बढ़ सकते हैं.
  • विदेश संबंधी कार्य: विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी.
  • वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका है.
  • मित्र: शाम को पुराने दोस्त से मुलाकात होगी.

कर्क राशिफल

  • करियर: बुद्धि और विवेक से नए काम की शुरुआत करेंगे.
  • संपत्ति विवाद: वरिष्ठ अधिकारी की मदद से पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है.
  • शिक्षा: छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी.
  • मित्र और सहयोग: भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा.
  • वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी.
  • धर्म-कर्म: शाम का समय दान-पुण्य में व्यतीत होगा.

सिंह राशिफल

  • करियर: कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें, अन्यथा कानूनी मामला बन सकता है.
  • रोजगार: नौकरी में अस्थिरता से परेशानी बढ़ सकती है.
  • पारिवारिक जीवन: धैर्य से पारिवारिक समस्याओं का समाधान करें.
  • सरकारी कार्य: बड़ों की मदद से लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं.
  • व्यापार: नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है.
  • धर्म-अध्यात्म: शाम को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

कन्या राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: परिवार का माहौल सुखद रहेगा.
  • करियर: कार्यक्षेत्र में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
  • खर्च: अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं.
  • वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं.
  • संपत्ति: वाहन या संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है.
  • आर्थिक स्थिति: नए प्रयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे.
  • सामाजिक जीवन: दोस्तों के साथ सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

तुला राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.
  • धर्म-कर्म: दान-पुण्य के कार्यों में सक्रिय रहेंगे.
  • शुभ समाचार: परिवार से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं.
  • नौकरी: नौकरीपेशा लोग छुट्टी का आनंद लेंगे.
  • सामाजिक जीवन: समाज सेवा से लोगों की प्रशंसा मिलेगी.
  • व्यापार: व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा.
  • स्वास्थ्य: गर्मी की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

वृश्चिक राशिफल

  • व्यापार: नया व्यापार शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा.
  • संतान: संतान की नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.
  • शिक्षा: विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा.
  • पारिवारिक बिजनेस: पिताजी का सहयोग समस्याओं को दूर करेगा.
  • धार्मिक कार्य: शाम को धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

धनु राशिफल

  • पारिवारिक जीवन: परिवार में मतभेद हो सकते हैं, क्रोध पर नियंत्रण रखें.
  • शिक्षा: विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी.
  • स्वास्थ्य: खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.
  • व्यापार: लेन-देन में सावधानी बरतें.
  • वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के लिए उपहार ला सकते हैं.
  • धर्म-अध्यात्म: शाम का समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा.

मकर राशिफल

  • स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय सावधानी रखें और गर्मी से बचें.
  • लव लाइफ: लव पार्टनर से मुलाकात और भविष्य की चर्चा हो सकती है.
  • राजनीति: राजनीतिक लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा.
  • व्यापार: निर्णय लेने की क्षमता लाभ दिलाएगी.
  • विवाद: पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं.
  • धार्मिक यात्रा: शाम को देव दर्शन का लाभ मिलेगा.

कुंभ राशिफल

  • व्यापार: व्यापारियों के लिए नई योजनाएं लाभकारी रहेंगी.
  • पारिवारिक संबंध: पिताजी के साथ संबंध बेहतर होंगे.
  • करियर: कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी.
  • पर्सनल लाइफ: लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी.
  • मनोरंजन: शाम दोस्तों और प्रियजनों के साथ बिताएंगे.

मीन राशिफल

  • परिवार: अच्छे कर्मों से परिवार का नाम रोशन होगा.
  • व्यापार: व्यापार में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.
  • रोजगार: रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.
  • आर्थिक स्थिति: पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं.
  • शाम का समय: परिवार में मेहमानों का आगमन होगा.

June 2026 Grah Gochar: जून में गुरु सहित 4 ग्रहों का गोचर, होंगे बड़े बदलाव, इन चार राशियों को होगा महालाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *