Headlines

प्रिंस नरूला ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, पत्नी युविका चौधरी ने मनाया जश्न, गाड़ी की कीमत जान उड़ जाएंगे होश


छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर, मॉडल और सिंगर प्रिंस नरूला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. अब प्रिंस के कार कलेक्शन में एक और गाड़ी शामिल हो गई है. उन्होंने हाल ही में लग्जरी मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और पैपराज़ी वायरल भयानी के अनुसार, प्रिंस नरूला की इस गाड़ी की कीमत 1.8 करोड़ रुपये है. 

पत्नी युविका चौधरी संग खुशी से झूमे प्रिंस नरूला
प्रिंस नरूला का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रिंस अपनी पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी के साथ अपनी नई गाड़ी रिवील करते नजर आ रहे हैं. दोनों इस खास मौके को एक साथ सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं और चेहरे पर उनकी खुशी साफ झलक रही है. वीडियो में प्रिंस और युविका खुशी से झूमते हुए अपनी नई कार का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. शोरूम में कार की डिलीवरी लेते वक्त भी उनका एक्साइटमेंट देखने लायक है. 

नई गाड़ी फ्लॉन्ट करते दिखे प्रिंस नरूला
प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी नई कार फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. वो अपने घर के बाहर गाड़ी के साथ एक से बढ़कर एक पोज देते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में मर्सिडीज बेंज को टैग भी किया है. कमेंट बॉक्स पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘भाई बधाई हो.’ एक लिखते हैं, ‘मस्त है यार’. एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो प्रिंस नरूला.’

प्रिंस नरूला के पास हैं ये गाड़ियां
बता दें कि प्रिंस नरूला ने कारों का एक शानदार और दमदार कलेक्शन तैयार किया है. उनके गैराज में ज़्यादातर ऑफ-रोडर और लग्ज़री SUV गाड़ियां हैं. उनकी सबसे खास कारों में एक कस्टमाइज़्ड रेंज रोवर वोग, एक जीप रैंगलर रूबिकॉन और एक कस्टम सुज़ुकी जिप्सी शामिल हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *