रैपर हनी सिंह ने बीजेपी नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुघ से पंजाब में हाल ही मुलाकात की. हनी सिंह पंजाब में बीजेपी के एंटी ड्रग कैंपेन से जुड़े. हनी सिंह ने तरुण चघ संग मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब में ड्रग्स की वजह से फैमिली और यूथ बर्बाद हो रहे हैं. पंजाब को इससे बचाने की जरुरत है.
अब सिंगर जसबीर जस्सी ने इसे लेकर रिएक्ट किया है वो हनी सिंह पर भड़के हैं और उन्हें ये तरुण चुघ का ये फैसला पसंद नहीं आया.
गुस्से में जसबीर जस्सी
जसबीर जस्सी ने कहा, ‘मैं कभी भी राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं करता. क्योंकि राजनीतिक मुद्दों में कई परतें होती हैं और कुछ चीजें आपको नहीं पता होती तो, इसीलिए मैं उसमें बात नहीं करता. लेकिन जब पंजाब का मुद्दा होगा और कोई भी पार्टी पंजाब में कुछ करेंगी तो चाहे मेरा कितना नुकसान हो मुझे परवाह नहीं, मैं बोलूंगा. मैंने तरुण चुघ का एक स्टेट्स देखा जहां उन्होंने हनी सिंह को पंजाब में नशा खत्म करने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है. उन्हें अपनी मुहिम के साथ जोड़ा. तो ये देख दुख हुआ. जिन्होंने पंजाब को नशे में धकेला, उनको ही आप पंजाब के यूथ को बचाने के लिए ब्रांड एंबेसडर चुना.’
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्मान लेते हुए इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसा लगा धरम जी ने मेरा हाथ पकड़ा है
Punjab nu Bachaa Rahe o yaa chidaa Rahe ho????
Dudh di Rakhi Te Billa Bithha Rahe o 🙏🙏 #Punjab #punjabiyat #culture #savepunjab #nodrugs pic.twitter.com/XjGWyvO1Ld— Jassi (@JJassiOfficial) May 26, 2026
आगे कहा, ‘मुझे लगा कि आपको पंजाब की समझ नहीं है. या फिर आप जानबूझ कर पंजाब को चिढ़ा रहे हो. अब जब आप हनी सिंह को लेकर आ रहे हो तो इससे ऐसा लग रहा है कि आप पंजाब को लेकर सही नियत नहीं रखते हो. मुझे पता है कि इस स्टेटमेंट से मुझे बहुत नुकसान होगा. लेकिन मुझे परवाह नहीं. पंजाब जिंदाबाद रहना है. पंजाब को नुकसान पहुंचाने वाले लोग कभी भी खुश से नहीं सो सकते.’
बता दें कि हनी सिंह को ड्रग्स की लत थी. इसी वजह से उनका करियर भी बर्बाद हो गया था. 2014 में हनी सिंह ने ड्रग्स छोड़े थे. उन्हें ड्रग्स छोड़ने में 8 साल लगे थे.
