Headlines

‘दुनिया गोल है…’ जनरल डिब्बे में बुजुर्ग को नहीं मिली सीट तो पुलिसकर्मी ने सिखाया इंसानियत का पाठ, दिल जीत रहा वीडियो


भीड़ भरी ट्रेन, जनरल डिब्बा और सीट के लिए जद्दोजहद…इन सबके बीच एक ऐसा पल सामने आया जिसने इंसानियत की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक रेलवे पुलिसकर्मी ने ऐसा काम किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. जब एक बुजुर्ग को सीट नहीं मिली, तो पुलिसकर्मी ने न सिर्फ आवाज उठाई बल्कि लोगों को जिंदगी का बड़ा सबक भी सिखा दिया. ऐसा सबक, जो सीधे दिल तक पहुंच रहा है.

बुजुर्ग को सीट न मिलने पर उठी आवाज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के जनरल डिब्बे में एक बुजुर्ग यात्री खड़े हैं, लेकिन उन्हें बैठने के लिए कोई सीट नहीं मिल रही. आसपास बैठे युवा यात्री भी उन्हें नजरअंदाज करते दिखते हैं. तभी वहां मौजूद रेलवे पुलिसकर्मी इस स्थिति को देखता है और तुरंत हस्तक्षेप करता है.

पुलिसकर्मी ने सिखाया इंसानियत का पाठ

पुलिसकर्मी यात्रियों से कहता है कि दुनिया गोल है और जो आज आप करेंगे, वही कल आपके साथ भी होगा. वह समझाता है कि अगर आज आप किसी बुजुर्ग को सीट देंगे, तो कल कोई आपके माता-पिता के साथ भी वैसा ही व्यवहार करेगा. उसकी ये बातें सुनकर माहौल बदलता नजर आता है. आगे पुलिसकर्मी कहता है कि बीमार बुजुर्ग को देखकर तो आपका दिल पसीजना चाहिए. हर जगह पुलिस ही आएगी क्या? जो काम खुद से किया जा सकता है उसमें तो कम से कम पुलिस की जरूरत ना पड़े.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे ही छोटे-छोटे काम समाज को बेहतर बनाते हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे ही पुलिसवालों की हमें जरूरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रेलवे पुलिस के इस अफसर ने तो आज दिल ही जीत लिया. वीडियो को @Ilyas_SK_31 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal FacetWP – Conditional Logic FacetWP – Elementor Integration FacetWP – Flatsome Integration FacetWP – Flyout FacetWP | Hierarchy Select FacetWP | Map Facet FacetWP | Pods Integration FacetWP – Range List FacetWP | Relevanssi Integration FacetWP – Time Since