Headlines

मराठी एक्टर महेश पवार का 25 साल की उम्र में निधन, खाई में गाड़ी गिरने से 7 और लोगों की मौत


मराठी इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है. मराठी एक्टर महेश पवार का 25 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका एक्सीडेंट हुआ और गाड़ी खाई में गिर गई. वो दोस्तों संग ट्रिप पर गए थे. उनके साथ 7 और लोग थे. लेकिन गाड़ी के खाई में गिरने से सभी की मौत हो गई. पुलिस को उनकी गाड़ी खाई में मिली.

एक्टर को टीवी शो ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ में देखा गया था. ये शो अगस्त 2022 में शुरू हुआ था. वहीं शो का फाइनल एपिसोड मार्च 2025 में ऑन एयर हुआ था.

8 लोगों की हुई मौत

पीटीआई के मुताबिक, ये एक्सीडेंट मुंबई से लगभग 180 किलोमीटर दूर पोलादपूर-महाबलेश्वर सड़क पर स्थित अम्बेनाली घाट इलाके में हुई. ऑफिसर्स ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक SUV के 1,000 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिर जाने से कुल आठ लोगों की मौत हो गई. पीड़ितों की आखिरी लोकेशन पोलादपूर के पास से ट्रेस की गई. तलाश के दौरान पुसिल को खाई में SUV दिखी. पुलिस ने बताया कि ये हादसा ड्राइवर के कंट्रोल खो देने की वजह से हुआ. 

ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, ट्रोल्स बोले- मराठी मुलगी हो ऐसा क्यों किया?

पीड़ित रविवार को करीब 2 बजे दापोली के हरने से गाड़ी में निकले थे. जब सतारा नहीं पहुंचे तो घरवालों ने तलाश शुरू की और फिर पुलिस से संपर्क किया. 

ये 8 लोग थे गाड़ी में सवार

अधिकारियों ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक, पीड़ित में 22 साल के रितेश लोखंड़े, 20 साल के सुहास लोखंडे, 21 साल के उत्कर्ष शिंगटे, 25 साल के निखिल शिंगटे, 25 साल के महेश पवार, 21 साल के आदित्य सालुंखे, 35 साल के राजेश काटकर और 19 साल के अंश च्वहाण थे.

ये भी पढ़ें- बैन से पहले रणवीर सिंह ने बंद कमरे में चली थी बड़ी चाल, 10 करोड़ कैश और 25 करोड़ डिस्काउंट का ऑफर फरहान अख्तर ने ठुकराया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 8 लोगों की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि 8 लोग ट्रिप पर गए थे और गाड़ी पहाड़ी इलाके में खाई में गई गई. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *