Headlines

‘हम उनको उड़ा देंगे…’, होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद अब ओमान को धमकाया


ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को भी आड़े हाथ लेते हुए सीधी चेतावनी दी है. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दो टूक कहा है कि किसी भी देश को इस अहम जलमार्ग पर कंट्रोल करने की परमिशन नहीं दी जाएगी. कैबिनेट मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा, होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला रहना चाहिए और इसे ‘इंटरनेशनल जलक्षेत्र’ बताते हुए कहा कि इस पर कोई एक देश अपना अधिकार नहीं दिखा सकता है.

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने यह प्रतिक्रिया उस सवाल पर दी, जिसमें पूछा गया कि क्या वह उस प्रस्तावित सिस्मट को मंजूर करेंगे, जिसके तहत ईरान और ओमान रणनीतिक तौर पर अहम होर्मुज स्ट्रेट पर साझा कंट्रोल करेंगे. ट्रंप ने कहा, ‘हम इसकी निगरानी करेंगे, लेकिन कोई भी इस पर कंट्रोल नहीं कर सकता है, यह हमारी बातचीत का हिस्सा है.’

ओमान को दी चेतावनी

ट्रंप ने ओमान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, ‘वे इसे नियंत्रित करना चाहते हैं. कोई भी इसे कंट्रोल नहीं कर सकता. यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है और ओमान को भी बाकी देशों की तरह ही व्यवहार करना होगा, वरना हमें उन्हें उड़ा देना पड़ेगा.’ हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपने बयान में नरमी लाते हुए कहा कि  ‘वे यह बात समझते हैं. वे ठीक रहेंगे.’

यह भी पढ़ें  – वॉर और डील पर ईरान की मीडिया के दावों से भड़का व्हाइट हाउस, कहा- सब झूठी और मनगढ़ंत कहानियां

ईरान डील कहां अटकी? ट्रंप ने बताया

ईरान के साथ जारी बातचीत से डोनाल्ड ट्रंप नाखुश हैं उन्होंने कहा, ‘ईरान का इरादा बेहद मजबूत है, वह समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उनकी शर्तों को लेकर हम इससे संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन हम संतुष्ट हो जाएंगे.’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘या तो हम इस पर राजी होंगे या फिर हमें अपने मिशन को पूरा करना होगा.’ 

उन्होंने कहा, ‘समझौता एकदम सही होना चाहिए. डील में सबसे बड़ी अड़चनों में से एक होर्मुज स्ट्रेट है, जिस पर भविष्य में कंट्रोल को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. उन्होंने कहा, ‘यूएस की न्यूक्लियर प्रोग्राम और एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर की गई मांग पर ईरान विचार कर रहा है.’

यह भी पढ़ें  – होर्मुज स्ट्रेट में भड़की जंग की चिंगारी! अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, ड्रोन भी मार गिराए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *