Headlines

UP Weather: यूपी आज से बदलेगा मौसम, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में गिरेंगे ओले


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी हैं. यूपी में आज से मौसम में बदलाव आएगा और अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है. कई जगहों पर तेज धूल भरी आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई हैं. आंधी बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना हैं. हालांकि दिन के समय कहीं-कहीं पर उष्ण लहर चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. जिससे मौसम बदलेगा और शाम होते-होते कुछ स्थानों पर मेघा गर्जन के साथ बिजली गिरने, बारिश की संभावना हैं. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती. इस दौरान 60-70 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी जो हवा के झोंको से 80 किमी प्रति घंटा तक बढ़ जाएगी.

यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है जिसकी वजह से अगले तीन से चार दिन तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. शुक्रवार से संभाग में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ लगभग पूरे प्रदेश में बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. जबकि पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी और ओलावृष्टि का दौर भी जारी रहेगा. प्रदेश में 1 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा.  

नोएडा-गाजियाबाद में ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी में आज नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मथुरा, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस,  फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया में बिजली की चमक के साथ तेज आंधी तूफ़ान और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ताज नगरी आगरा में दिन के समय भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का अलर्ट है. लेकिन शाम होते-होते मौसम बदलेगा और आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं. जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर में दिन में हीटवेव और शाम तक आंधी ओले गिरने का अलर्ट है. 

UP News: योगी सरकार का दावा- गन्ना किसानों को किया 3.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

लखनऊ में शाम से बदल जाएगा मौसम

राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर गर्मी का क़हर जारी रहेगा. दिन में तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर सकती हैं लेकिन, शाम से मौसम बदलने लगेगा और आसमान में बादल छाने लगेगें. रात होते-होते मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं सीतापुर, गोरखपुर, अयोध्या, मऊ और बलिया में भी अलर्ट दिया गया है. 

इसके अलावा रामपुर, सँभल, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बहराइच, कन्नौज, कानपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, बस्ती में भी तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है. मौसम में आए इस बदलाव को प्री मानसून से जोड़ा जा रहा है. इस बारिश की वजह से तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. 

उत्तराखंड में घूमना हुआ महंगा, टैक्सी के साथ बढ़ा होटल का किराया, सैलानियों की जेब पर असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *