छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के करीब 10 साल बाद मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने C-सेक्शन के जरिए जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जिसके बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है. इस खास मौके पर दिव्यांका ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डिलीवरी से पहले के पलों को दिखाया.
मैं बस ऑर्डर दे रही हूं- दिव्यांका त्रिपाठी
व्लॉग में दिव्यांका ने कहा, ‘मैं चाहती थी कि आने वाले मेहमान के लिए हम पूरा घर सेट करके जाएं, लेकिन सब कुछ थोड़ा गड़बड़ हो रहा है. अच्छी बात ये है कि घर में पूरा परिवार है, तो मैं बस चीजें ऑर्डर कर रही हूं और सब सेट करवा रही हूं.’ वहीं, उनके पति विवेक दहिया इस दौरान कहते नजर आए, ‘मैं सुर की प्रैक्टिस कर रहा हूं और सोच रहा हूं कि बेबी के लिए कुछ गाने तैयार करूं.’
ये भी पढ़ें:- ‘टेंशन होने लगी…’, दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी सुन घबरा गए थे हसबैंड विवेक दहिया, ऐसा था रिएक्शन
विवेक दहिया हुए इमोशनल
अस्पताल जाने से पहले विवेक दहिया पत्नी का बेबी बंप देखकर इमोशनल हो गए. उन्होंने बेबी बंप पर किस करते हुए बच्चे से कहा कि वो जल्द अपने पेरेंट्स से मिलने वाला है. एक्ट्रेस ने व्लॉग में दिखाया कि उन्हें हाथों पर रैश हो रहे हैं. वो पूरा दिन खुजलाती रहती हैं. अस्पताल जाने से पहले कपल की नजर उतारी गई और एक्ट्रेस ने अपने हाथों से हल्दी के निशान लगाती नजर आईं.
सांस लेने और चलने-फिरने में हुई दिक्कत
सास-ससुर और घर के बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद दिव्यांका ने आईस्क्रीम खाई और फिर गाड़ी से अस्पताल के लिए रवाना हो गईं. वहां पहुंचकर उन्होंने भगवान से प्रार्थना की. डिलीवरी से पहले दिव्यांका को सांस लेने और चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठने से इनकार कर दिया. डिलीवरी से पहले बेबी की हार्टबीट चैक की गई. बच्चे की मूवमेंट देखकर विवेक इमोशनल हुए और एक्ट्रेस थोड़ी घबराई हुई दिखीं.
ये एग्ज़ाम जैसा है- दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका ने कहा, ‘थोड़ा परेशान हूं. ये एग्ज़ाम जैसा है और जब तक बच्चा हो न जाए तब तक सुकून नहीं मिलता. एकदम से लिटा दिया, मेरी सांस नहीं आ रही. ऑलमोस्ट सब प्रिपेयर हो गया है और कल सुबह मुझे ओटी की तरफ ले जाया जाएगा. अभी मुझे टेंशन तो हो रही है.’ इसके बाद आखिरकार दिव्यांका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए ये गुड न्यूज दी कि वो जुड़वां बेटों की मां बन गई हैं.
2016 में हुई थी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. शादी के 10 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बने हैं.
ये भी पढ़ें:- शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, विवेक दहिया बोले- मेरे करन अर्जुन आ गए
