Headlines

Viral Video: राष्ट्रीय पक्षी के साथ यह कैसी हरकत? हादसे में घायल पक्षी के पंख नोंचे, वीडियो देख आएगा गुस्सा


Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दुखी हो रहा है. इस वीडियो में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ कुछ लोगों ने ऐसी हरकत की, जिसने इंसानियत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक घायल मोर सड़क किनारे तड़पता दिखाई देता है, लेकिन उसकी मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोग उसके खूबसूरत पंख नोचते नजर आते हैं. यह घटना लोगों की इंसानियत को दिखाती है. जहां एक तरफ घायल पक्षी दर्द से तड़प रहा था, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपने फायदे के लिए उसके पंख तोड़ने में लगे थे. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

क्या है वायरल वीडियो में 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोर सड़क किनारे घायल हालत में बैठा हुआ है. बताया जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया था. मोर उठ भी नहीं पा रहा था और दर्द में तड़पता दिखाई दे रहा था. ऐसे समय में उम्मीद की जाती है कि लोग घायल पक्षी की मदद करेंगे या वन विभाग और पशु हेल्पलाइन को सूचना देंगे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला काम किया. 

मदद करने के जगह नोचने लगे पंख

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही लोगों की भीड़ वहां जमा होती है, कुछ लोग मोर के रंग-बिरंगे पंख तोड़ने लगते हैं. कोई उसके पास जाकर पंख खींचता है तो कोई जल्दी-जल्दी पंख लेकर वहां से हट जाता है. किसी ने भी घायल मोर को अस्पताल पहुंचाने या उसकी जान बचाने की कोशिश नहीं की, लोग सिर्फ अपने मतलब के लिए उसके पंख लेने में जुटे रहे. यह सीन देखकर सोशल मीडिया पर लोग बेहद नाराज नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Viral News: भागड़ा नांगल डैम पर छात्र ने लिखा अजीब निबंध, पढ़ने के बाद जूतम पैजार पर उतरे यूजर्स 

वीडियो देख भड़के लोग

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, इंसानियत खत्म होती जा रही है. लोग एक तड़पते जीव को देखकर भी दया नहीं दिखा पा रहे. साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या करेंगे उन पंखों का, किसी का दर्द देखकर फायदा उठाना बेहद शर्मनाक है. कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर समय रहते मोर को इलाज मिल जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी. 

यह भी पढ़ें – सिर्फ 850 रुपये में 15°C कम हो जाएगा छत का टेम्परेचर, देसी जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *