Headlines

‘सहर होने को है’ सेट पर माही विज के आखिरी शूट पर फूट-फूटकर रोईं ऑन स्क्रीन बेटी ऋषिता कोठारी


माही विज और ऋषिता कोठारी के बीच बना रिश्ता सिर्फ ऑन-स्क्रीन मां-बेटी तक सीमित नहीं रहा. साथ काम करते-करते दोनों के बीच ऐसा अपनापन बन गया कि विदाई के वक्त दिल की बातें भी बाहर आ गईं. आइए जानते हैं ऋषिता ने माही विज के लिए क्या कहा और क्यों उनका साथ, उनके लिए इतना खास बन गया.

टीवी सीरीयल ‘सहर होने को है’ के सेट पर उस वक्त कलाकार और टीम इमोशनल हो गई, जब उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस माही विज की शूट का आखिरी दिन है. ऋषिका कोठारी इस मौके पर खुद को रोक नहीं पाई और भावुक होकर रो पड़ीं. ये सब माही ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए शेयर किया.

ये भी पढे़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने किराये पर दिया अपना लग्जरी घर, वसूलेंगी 1,92,00,000 करोड़ रुपये किराया

माही को देखते ही रो पड़ीं ऋषिता

व्लॉग में देखा जा सकता है कि ऋषिता कोठारी को जब पता चला कि उनकी ऑन-स्क्रीन मां का किरदार निभा रही माही विज शो को अलविदा कह रही हैं और ये शूट उनकी शो के लिए आखिरी शूट है, तो वो अपने आंसू रोक नहीं पाईं और रोने लगीं. इस पल ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को इमोशनल कर दिया.

ऋषिता, माही विज से मिलने ग्रीन रूम में जाती हैं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देखकर अपने आंसू रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन खुद को संभाल नहीं पातीं और इमोशनल हो जाती हैं.

माही विज ने बताया कैसा था ऋषिता के साथ रिश्ता?

माही विज ने इस मौके पर अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे शुरू से ही ऋषिता के साथ एक मां जैसा गहरा जुड़ाव महसूस हुआ. जब मैंने पहली बार उनके साथ शूटिंग शुरू की थी, तभी से ये रिश्ता बहुत स्वाभाविक लगने लगा था. ऋषिता के साथ सीन करना दिल से एक सच्चा एहसास था, क्योंकि मैं उसे सच में अपनी बेटी की तरह मानती थीं.’

माही ने आगे कहा, ‘अगर वही सीन किसी और कलाकार के साथ किए जाते, तो शायद उनमें उतनी गहराई नहीं आती, जितनी ऋषिता के साथ आई. हमारे बीच का रिश्ता इतना मजबूत हो गया था कि वो स्क्रीन पर भी साफ झलकता था और दर्शकों को भी वही इमोशंस महसूस होते थे. इस शो में काम करना मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं था, बल्कि एक खास और यादगार सफर रहा.

ये भी पढे़ें: ‘चुनरी चुनरी’ ही नहीं, इन गानों के रीमेक ने भी कर दिया था फैंस का दिमाग खराब, ठनक गया था माथा

माही के लिए ऋषिता ने क्यों कही दिल की बात?

दूसरी ओर, ऋषिता कोठारी भी इस मौके पर बेहद इमोशनली नजर आईं. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास माही विज के लिए शब्द नहीं हैं. वो मेरे लिए सिर्फ एक को-स्टार नहीं थीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और मां जैसी शख्सियत बन गई थीं. मैं दिल से चाहती हूं कि माही जहां भी जाएं, वहां सफलता और खुशी उनके साथ रहे.’

ऋषिता ने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह समझना बहुत मुश्किल होगा कि अब मुझे सेट पर उनके बिना काम करना पड़ेगा. शूटिंग के दौरान हमारे बीच जो जुड़ाव बन गया था, वो अब एक खालीपन छोड़ रहा है.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *