Headlines

Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी


बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कृष्ण भक्ति को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वृंदावन नगरी से उनका खास लगाव रहा है. कभी बंसी बजाते हुए तो कभी गोपियों के साथ नृत्य करते हुए सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं. पूर्व मंत्री तेज प्रताप एक बार फिर वृंदावन में दिखे हैं. जहां वो गोपियों के बीच बांसुरी बजा रहे हैं.

तेज प्रताप यादव का गोपियों के साथ बांसुरी बजाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”वृंदावन के पावन धाम में स्थित वंशीवट वह दिव्य स्थान माना जाता है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे. बांसुरी की मोहक धुन.”

कृष्ण की भक्ति और वृंदावन की गलियों से खास जुड़ाव!

बिहार के पूर्व मंत्री और जेजेडी प्रमुख ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें तेज प्रताप मुरली बजा रहे हैं और चारों तरफ गोपियां नृत्य कर रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में कृष्ण और गोपियों के बीच प्रेम को दर्शाते हुए गाने ‘आओ पधारो दरश मैं करूं, नयन से नयन का मिलन मैं करूं…’ बज रहे हैं. कई मौकों पर वो बता चुके हैं कि उनका वृंदावन से खास लगाव है और वो कॉलेज के वक्त के दौरान भी वृंदावन की हर गली घूमा करते थे. श्रीकृष्ण की लीला स्थली जाकर उनकी भक्ति में लीन रहते थे. 

सियासी रैलियों और त्योहार पर भी बजाते रहे हैं मुरली

तेज प्रताप यादव कई जगहों पर सियासी रैलियों या जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान भी मुरली बजाते हुए नजर आ चुके हैं. कृष्ण जन्माष्टमी या फिर होली के त्यौहार पर भी वो बंसी बजाते हुए नजर आए हैं. बांसुरी बजाने के उनके इस शौक को एक कला और धार्मिक पहचान के तौर पर भी देखा जाता है. कृष्ण के रूप में अपने को प्रस्तुत करने के साथ ही वो कभी बाबा भोलेनाथ के रूप में भी नजर आए. कभी शंख तो कभी गिटार बजाकर भी शोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

आरजेडी से निकाले जाने पर JJD का किया था गठन

पूर्व मंत्री तेज प्रताप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे. पिछले साल तेज प्रताप के साथ अनुष्का यादव का फोटो वायरल हुआ था. जिसके बाद दोनों के बीच संबंधों की खबरें सुर्खियों में थीं. हालांकि उन्होंने उनके साथ किसी तरह के रिश्ते से साफ इनकार किया था. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव ने उन्हें आरजेडी और परिवार से किनारे कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल का गठन किया था और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. हालांकि उन्हें एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली थी.

‘हमारे घर आज भगवान आए हैं…’, सिंगापुर में पिता लालू यादव से मिलीं रोहिणी आचार्य, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *