Headlines

GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा


IPL 2026 फाइनल के बाद होटल लौट रही गुजरात टाइटन्स टीम की बस में आग लग गई, इसका वीडियो सामने आया है. ये हादसा तब हुआ जब प्लेयर्स होटल जा रहे थे, हालांकि सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया और दूसरी गाड़ी से भेजा गया. लेकिन प्लेयर्स को करीब 1 घंटे तक सड़क पर रहना पड़ा, इस दौरान पुलिस खिलाड़ियों के चारों और सुरक्षा घेरा बनाकर खड़ी रही क्योंकि फैंस बड़ी संख्या में एकत्रित होने लगे थे. मोहम्मद सिराज ने भी इंस्टाग्राम पर रोड़ पर बैठे हुए का एक फोटो शेयर किया है.

गुजरात टाइटन्स की बस में कैसे लगी आग?

गुजरात टीम की बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. खबर के अनुसार इसका पता चलते ही सबसे पहले खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया. इस दौरान बस के साथ मौजूद पुलिसकर्मी खिलाड़ियों के चारों और खड़े हो गए, ताकि कोई फैंस उन्हें परेशान न करें. 

यह भी पढ़ें- सिर पर ट्रॉफी रखकर विराट कोहली संग नाचे क्रुणाल पांड्या, होटल पहुंचकर RCB खिलाड़ियों ने यूं मनाया जश्न

दरअसल टीम बस  को सड़क पर खड़ा देख, खिलाड़ियों को रोड़ पर देख वहां से जा रहे लोग रुकने लगे. कोई फोटो लेने लगा तो कोई वीडियो बनाने लगा. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी दूसरी गाड़ी को वहां रुकने नहीं दिया, फैंस खिलाड़ियों तक न पहुंच पाए इसके लिए सुरक्षा घेरा बना लिया.

मोहम्मद सिराज ने शेयर की फोटो

मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें वह, इशांत शर्मा, साईं किशोर के साथ सड़क पर बैठे हुए हैं. ये तब का फोटो है, जब बस में आग लगने की वजह से खिलाड़ियों को नीचे उतार दिया गया था और दूसरी बस का इंतजाम किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी

आईपीएल फाइनल की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. टीम के ओपनर्स (शुभमन गिल, साईं सुदर्शन) बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर निशांत सिंधु को तीसरे नंबर पर भेजा, लेकिन ये सही फैसला साबित नहीं हुआ. वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारी (50) से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची थी. हालांकि विराट कोहली की शानदार पारी के चलते RCB ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. ये RCB की लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *