Headlines

US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP


अमेरिका में हिंदू समुदाय के योगदान और उनके खिलाफ बढ़ रही नफरत की घटनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को समर्थन मिला है. अमेरिका के जाने-माने सांसद और भारतीय मूल के कांग्रेसी रो खन्ना ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पेश किए गए एक प्रस्ताव का समर्थन किया है.

यह प्रस्ताव अमेरिका की अर्थव्यवस्था, समाज, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए लाया गया है. इसके साथ ही प्रस्ताव में हिंदूफोबिया, हिंदू-विरोधी कट्टरता और हिंदू समुदाय के पूजा स्थलों पर होने वाले हमलों की निंदा की गई है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में घरेलू विवाद में हुई फायरिंग, संदिग्ध समेत 7 लोगों की मौत, पुलिस ने क्या बताया

भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार का काम

यह प्रस्ताव मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार ने पेश किया था. रो खन्ना ने सोमवार को इस प्रस्ताव का समर्थन किया और हिंदू-अमेरिकी समुदाय के योगदान को महत्वपूर्ण बताया. यह प्रस्ताव पहली बार 24 जनवरी 2025 को पेश किया गया था. इसके बाद इसे लगातार समर्थन मिलता रहा है. अब तक इस प्रस्ताव को 32 सांसदों का समर्थन मिल चुका है. प्रस्ताव के सह-प्रायोजकों में राजा कृष्णमूर्ति और सुहास सुब्रमण्यम जैसे भारतीय मूल के सांसद भी शामिल हैं.

अमेरिका के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका

प्रस्ताव में कहा गया है कि हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और देश की आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति में बड़ा योगदान दिया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ नफरत और भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस प्रस्ताव को हिंदू-अमेरिकी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए उनके योगदान को औपचारिक रूप से मान्यता देने के साथ-साथ हिंदू समुदाय के खिलाफ होने वाली नफरत और हिंसा की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई है.

ये भी पढ़ें: लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *