Headlines

Surat News: गुजरात के सूरत में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत


गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के पास धुलिया हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दो बसों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई. 

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र डिपो की बस धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत जा रही थी, तब ही उवा -मानेकपोर गांव के बीच ये हादसा हो गया. वहीं बारडोली फायर टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Monsoon News: गुजरात में फिर बदलेगा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसा इतना भयानक था कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है. घटना के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और सूरत और तापी जिलों से सीनियर पुलिस अधिकारियों का एक काफिला हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गया है.

डिवाडर क्रॉस कर रॉन्ग साइड गई बस

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना एक टैंकर के पलटने से शुरू हुई. उवा गांव के पास हाईवे पर एक टैंकर अचानक पलट गया. इसी दौरान पीछे से पूरी स्पीड में आ रही महाराष्ट्र पासिंग बस के ड्राइवर ने टैंकर से टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर का स्टीयरिंग से कंट्रोल खो गया और बेकाबू बस डिवाइडर फांदकर रॉन्ग साइड में जा घुसी.

CNG होने के चलते कुछ ही सेकंड में लगी आग

आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस सड़क पर पलट गई. इनमें से एक बस सीएनजी से चलने वाली थी, इसलिए टक्कर के कुछ ही सेकंड में उसमें भयंकर आग लग गई और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *