Headlines

Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल


Cocktail 2 Trailer Out: अगर आप एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं तो कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करने वाली है. इसका ट्रेलर देखने के बाद आप भी ऐसा ही कहेंगे. मेकर्स ने कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और आते ही इसने यूट्यब पर धूम मचा दी है. लव ट्रायंगल पर बेस्ड इस फिल्म के ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है.

कैसा है ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर?

रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इसका ट्रेलर आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट में और इजाफा हो गया है. मैडॉक फिल्म्स ने इसे अपने यूट्यूब चैनल से जारी किया है. 3 मिनट के ट्रेलर में प्यार, गुस्सा, लड़ाई, कॉमेडी, खुशी और गम सब कुछ है. कभी रश्मिका और कृति मिलकर शाहिद से फ्लर्ट करती हैं तो कभी उनके लिए एक दूसरे से लड़ाई भी कर लेती हैं.

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने दिखाया अपने ‘बचपन का स्वैग’, तस्वीर शेयर कर बोले- ‘तब भी कमाल था फैशन सेंस’

कहानी मजेदार, डायलॉग भी शानदार

शाहिद कपूर एक ऐसे युवा के किरदार में है जिससे एक ही समय पर दो लड़कियां प्यार करने लगती हैं. शाहिद किसी को भी नाराज नहीं करते हैं और तीनों एक साथ रहने लगते हैं. ट्रेलर में एक्टर मस्तमौला किरदार से फैंस का दिल जीत रहे हैं. कृति को आप बिंदास लड़की के किरदार में देख सकते हैं, जबकि रश्मिका एक ग्राउंडेड लड़की के रोल में नजर आ रही हैं. ट्रेलर में डायलॉग भी शानदार है. कृति सेनन कहती हैं, ‘सब अपनी-अपनी एक्सपायरी डेट के साथ आता है और एक्सपायरी डेट के बाद तो दवा भी जहर बन जाती है.’ वहीं ट्रेलर के आखिरी में जब हल्के-फुल्के अंदाज में कृति, शाहिद का सौदा करने की बात करती हैं तो एक्टर कहते हैं, ‘मैं हीरा नहीं, कोहिनूर हूं, इतना आसान नहीं है मुझे खरीदना.’

ये भी पढ़ें: ‘मार्केट वैल्यू अच्छी नहीं होती तो…’, बॉबी देओल का ‘जब वी मेट’ से निकाले जाने पर छलका दर्द

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

कॉकटेल 2 साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल की सीक्वल है. इसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है. प्रीतम ने इसका म्यूजिक तैयार किया है और इसके प्रोड्यसूर हैं लव रंजन, अंकुर गर्ग, दिनेश विजान. कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होने वाली है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *