Headlines

Khan Sir News: CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की मांग, नामजद FIR, खान सर कोचिंग मामले में 10 बड़ी बातें


राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर मंगलवार (02 जून, 2026) की रात हुई घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद आज बुधवार (03 जून, 2026) सुबह मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर काफी संख्या में छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई. खान सर ने छात्रों से शांत रहने की अपील की. पढ़िए इस मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें.

1) खान सर ने इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. जांच के बाद पता चलेगा कि घटना के पीछे का पूरा मामला क्या है. हमले के पीछे का मकसद क्या है.

2) खान सर ने शुरू में गोलीबारी की बात कही थी लेकिन ताजा अपडेट और पुलिस के बयान के अनुसार, कोई फायरिंग नहीं हुई है. अब तक की जांच में यही बात सामने आई है.

3) इस हमले में खान सर के कोचिंग संस्थान का गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. 

4) खान सर का कहना है कि गार्ड को काफी बुरी तरह से पीटा गया है. अगर स्थानीय लोग नहीं बचाते तो वह नहीं बचता.

5) बुधवार को विद्यार्थी कोचिंग संस्थान के बाहर जुटे तो उन्होंने अपील की और कहा कि पुलिस को जांच करने दें. छात्रों से सड़क खाली कराई. छात्रों से घर लाट जाने की अपील की.

यह भी पढ़ें- खान सर का दावा, पड़ोसी कोचिंग संचालकों ने चलवाईं गोलियां, बोले- ‘इन लोगों को मुझसे परेशानी है कि…’

6) खान सर के अनुसार हमले का कारण है कि वे कम फीस में पढ़ाते हैं और यह आसपास के कोचिंग संस्थान जो बिजनेस करने बैठे हैं उन्हें ये पसंद नहीं है. 

7) खान सर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “हम लोगों की कोशिश रहती है कि गरीब से गरीब बच्चों को पढ़ाया जाए. हम कल भी कम फीस में बच्चों को पढ़ा रहे थे और आज भी पढ़ा रहे हैं. भले कोई कोचिंग वाला निचली हरकत का काम करे… शिक्षा तो सबका अधिकार है.” 

8) खान सर ने कहा कि हम लोग को प्रशासन पर भरोसा है. घटना के बाद रात के 2 बजे तक मौके पर पुलिस थी. एसएसपी थे. पुलिस लाइन से पुलिस आई थी. कई थानों की पुलिस आई थी.

9) खान सर ने अपील की है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करे. उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा मुहैया कराई जाए. उन्होंने कहा कि इसको लेकर वे आवेदन भी जरूर देंगे.

10) इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि 8-10 लोग कोचिंग के बाहर पथराव करते नजर आ रहे हैं. गार्ड को पीट रहे हैं. इनके चेहरे रूमाल से कवर हैं.

यह भी पढ़ें- खान सर ने बदल दिया गोलीबारी वाला बयान? बोले- ‘उस समय इतना माहौल था कि समझ नहीं आया’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *