Headlines

Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट


Shivakumar oath Ceremony: कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार युग शुरू हो गया है. बुधवार को आयोजित समारोह में डीके शिवकुमार को राज्य के नए सीएम पद की शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही, उनकी कैबिनेट में जी. परमेश्वर को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. डीके के बाद उन्हें उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट में 13 नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा रही है. डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले सिद्दारमैया ने गुलदस्ता से उनका स्वागत किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद हैं. 

14 कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण

के. एच मुनियप्पा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. वे अनुभवी कांग्रेस के दलित चेहरा है. 78 वर्षीय मुनियप्पा एससी समुदाय से आते हैं. कोलार लोकसभा सीट से वे सात बार सांसद रहे. वे पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री रहे हैं. वे देवनहल्ली से पहली बार विधायक बने हैं.

इसके अलावा, केजी जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जखोली, कृष्ण बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यूटी खेदार, ईश्वर खांद्रे, यतीन्द सिद्धारमैया, बैराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.

मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- ‘तुरंत मदद करें’

क्या रहेंगी डीके शिवकुमार की प्राथमिकताएं? 

हाल ही में पार्टी आलाकमान के आदेश के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद यह जिम्मेदारी डीके शिवकुमार को सौंप दी गई. शिवकुमार राज्य में शासन चलाने के लिए अपनी प्राथमिकता जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने उन पर जो विश्वास और भरोसा दिखाया है, उसके लिए वह बेहद आभारी हैं. उनके मुताबिक आगे का रास्ता आसान नहीं होगा और कई चुनौतियां सामने आएंगी. वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे. जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का फोकस सुशासन, विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने जैसे मुख्य मुद्दों पर रहेगा. 

ये भी पढ़ें: शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा, सिद्धारमैया की मौजूदगी रही खास

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *