Headlines

अब नहीं चलेगा कोई बहाना, सीधे WhatsApp और SMS के जरिए भेजे जाएंगे चालान, जानें डिटेल्स


तेलंगाना सरकार ने ट्रैफिक चालान सिस्टम को और ज्यादा डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य में गाड़ी चालकों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिलने वाले चालान सीधे SMS, ईमेल और WhatsApp के जरिए भेजे जाएंगे. इसका मतलब यह है कि किसी भी गाड़ी मालिक को अब चालान की जानकारी तुरंत उसके मोबाइल या ईमेल पर मिल जाएगी. 

इस नए सिस्टम के तहत ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी किए गए ई-चालान को ऑफिशियली मान्य माना जाएगा. अगर किसी शख्स को संदेश मिला है तो उसे लीगल नोटिस माना जाएगा, चाहे वह SMS हो, WhatsApp हो या ईमेल. सरकार का कहना है कि कई बार लोग यह दावा करते हैं कि उन्हें चालान की जानकारी नहीं मिली, जिससे भुगतान में देरी होती है. अब इस समस्या को खत्म करने के लिए डिजिटल नोटिफिकेशन को कानूनी रूप से मजबूत बनाया जा रहा है.

गाड़ी मालिकों को क्या करना होगा?

इस व्यवस्था में सबसे जरूरी बात यह है कि गाड़ी मालिकों को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को सही और अपडेट रखना होगा. यह जानकारी वाहन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (VAHAN) से जुड़ी होती है. अगर किसी ने अपना नंबर अपडेट नहीं किया है तो उसे चालान की जानकारी समय पर नहीं मिल सकती. इसलिए सरकार ने गाड़ी मालिकों को सलाह दी है कि वे अपनी डिटेल्स तुरंत अपडेट करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

इस फैसले का एक और बड़ा मकसद ट्रैफिक नियमों के पालन को मजबूत करना है. कई बार लोग चालान की जानकारी समय पर न मिलने की वजह से जुर्माना भरने में देरी करते हैं, जिससे आगे चलकर जुर्माना और बढ़ सकता है या कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है डिजिटल सिस्टम आने से अब चालान की जानकारी तुरंत मिल जाएगी और लोग समय पर पेमेंट कर सकेंगे.

लोगों को दी गई चेतावनी 

इस नई सुविधा के साथ लोगों को एक चेतावनी भी दी गई है. पिछले कुछ समय में देशभर में फर्जी ट्रैफिक चालान मैसेज भेजकर धोखाधड़ी करने के मामले बढ़े हैं. साइबर अपराधी नकली लिंक भेजकर लोगों से पैसे और बैंक डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं. इसलिए पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें और केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल या ऐप का ही उपयोग करें.

सरकार का यह कदम ट्रैफिक सिस्टम को मॉडर्न बनाने और लोगों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. डिजिटल नोटिफिकेशन से न केवल प्रोसेस तेज होगा बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी और लोगों को अपने चालान की जानकारी समय पर मिलती रहेगी.

यह भी पढ़ें:-

बार-बार शहर बदलने वालों के लिए बड़ी राहत, BH Series नंबर के ये 5 फायदे जानकर तुरंत लेना चाहेंगे आप 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Oconnor – Lawyer & Law Firm WordPress Theme Octabook appointment scheduling software system for wordpress Ocularus – Minimal Photography WordPress Theme ODA — Really Minimal and Strong WordPress Theme Odear – Multi-Concept Creative WordPress Theme Odette – Restaurant Elementor Template Kit Odio – Music WP Theme For Bands, Clubs, and Musicians Off the Shelf – Online Marketing WordPress Theme Offer Your Price Offline Payment Gateway Plugin