Headlines

डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले – ‘अगर…’


ईरान के साथ जारी शांति समझौते पर बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह के आखिरी तक ईरान के साथ डील फाइनल हो सकती है. उनके इस बयान को ईरान के साथ चल रही बातचीत में प्रगति का संकेत माना जा रहा है. ट्रंप ने यह बात बुधवार (लोकल टाइम के अनुसार) व्हाइट हाउस में कही.

‘चाहें तो ईरान को पूरी तरह खत्म कर सकते’

ट्रंप ने कहा कि ‘सीजफायर का मतलब है कि गोलीबारी कम स्तर पर हो रही है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत बहुत अच्छी चल रही है. दोनों पक्ष समझौते पर हस्ताक्षर करने के काफी करीब हैं. समझौता हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन अगर हुआ तो इस वीकेंड तक हो सकता है.’ ट्रंप ने आगे कहा कि, हम चाहें तो अगले 2-3 हफ्तों में ईरान को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं, यह बहुत आसान है, लेकिन अगर बिना लोगों की जान लिए कोई ऐसा लिखित समझौता हो जाए जिसका रिजल्ट सेम रहेगा, तो मैं उसे प्राथमिकता दूंगा.’

‘बहुत जल्द खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ‘अगर ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर हो जाते हैं तो होर्मुज स्‍ट्रेट तुरंत को खोल दिया जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘MoU पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्‍ट्रेट खुल जाएगा और बहुत जल्दी खुल जाएगा. ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने पहले ही इस क्षेत्र में बारूदी सुरंगें (माइंस) हटाने की व्यवस्था कर दी है और ज्यादातर संदिग्ध सुरंगों को साफ कर दिया गया है.’

होर्मुज स्‍ट्रेट दुनिया के सबसे अहम एनर्जी सप्लाई रूट्स में से एक है. यह फारस की खाड़ी को अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों से जोड़ता है. दुनिया के तेल और एलएनजी का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है. इसलिए यहां किसी भी तरह की रुकावट कई देशों के लिए चिंता का विषय बन जाती है, जिनमें भारत भी शामिल है.

ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव

परमाणु हथियार का मुद्दा सबसे अहम

राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार दोहराया कि इस पूरी बातचीत का सबसे बड़ा मकसद यह तय करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बना सके. ट्रंप के मुताबिक ईरान ने कहा है क‍ि ‘हम परमाणु हथियार या बम नहीं रखेंगे. हम इसे विकसित नहीं करेंगे और न ही खरीदेंगे.’ उन्होंने कहा समझौते के तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रख पाएगा.

ट्रंप ने कहा, फिलहाल स्थिति यह है कि हम वहां जल्‍द ही जाएंगे. इस समय यह तय हो चुका है कि हम उनके साथ मिलकर वहां जाएंगे, उस सामग्री को हासिल करेंगे और उसे नष्ट कर देंगे. उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

‘हां मैंने नेतन्याहू से कहा था- तुम पागल हो गए, पर बीबी…,’ ट्रंप ने बताई उस फोन कॉल की सारी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *