Headlines

कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे? 6 जून के प्रदर्शन से पहले संजय राउत की सलाह


कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अण्णा हजारे को भी जंतर मंतर जाना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना यूबीटी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को समर्थन देगी, राउत ने कहा कि हम सोचेंगे.

सांसद संजय राउत ने कहा- हम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ आंदोलन में शामिल होने के बारे में सोचेंगे. मूल रूप से, यह एक आंदोलन है. इसका कोई राजनीतिक मंच नहीं होना चाहिए. कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, राउत ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को दिल्ली जाना चाहिए और इन ‘कॉकरोचों’ का समर्थन करना चाहिए.

राउत ने कहा कि हम उनका स्वागत करेंगे. उन्हें अब रालेगांव से दिल्ली जाना चाहिए और उन युवाओं को आशीर्वाद देना चाहिए जो जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने वाले हैं.

NCP के इस बड़े नेता ने अचनाक शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच क्या हैं मायने?

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बुधवार को कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों के साथ बातचीत के लिए तैयार है. उसने इसी के साथ स्पष्ट किया कि वह इस सप्ताहांत राष्ट्रीय राजधानी में नीट और सीबीएसई को लेकर उपजे विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी भी कर रही है. सीजेपी के प्रवक्ता और स्वतंत्र पत्रकार सौरभ दास ने यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित पार्टी के पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सरकार द्वारा सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले महज ‘दिखावा’ है.

पार्टी ने देश भर के युवाओं से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की.दास ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा छह जून को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आह्वान का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमने सभी को खुला आमंत्रण दिया है. कोई भी व्यक्ति बिना किसी पार्टी के बैनर तले हमारे साथ जुड़ सकता है. हम सभी से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, चाहे वे सत्ता में हों या विपक्ष में.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *