Headlines

देवभूमि में शर्मनाक वारदात! विदेशी टूरिस्ट को युवक ने गलत तरीके से छुआ, वीडियो वायरल


देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश से एक ऐसा हैरान और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है. यहां घूमने आई एक विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ सरेआम सड़क पर बदतमीजी और छेड़खानी की गई. यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद देश की छवि और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ी बहस छिड़ गई है.

क्या है पूरा मामला और वीडियो में क्या दिखा?

यह घटना 4 जून 2026 की बताई जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘The Modern Himachal’ नाम के एक पेज ने इस सीसीटीवी फुटेज को शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इमारत के बाहर कुछ स्थानीय युवकों का ग्रुप खड़ा है. इसी दौरान दो विदेशी पर्यटक वहां से पैदल गुजरते हैं.

जैसे ही वे पास से निकलते हैं, तभी उन युवकों में से एक लड़का आगे बढ़ता है और विदेशी महिला टूरिस्ट को गलत तरीके से छूता है. अचानक हुई इस बदतमीजी से सहमी महिला बिना कुछ कहे अपने साथी के साथ आगे बढ़ जाती है.

“खूबसूरत वादियों में घूमने आई थी, लेकिन…” सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

वीडियो को शेयर करते हुए ‘The Modern Himachal’ पेज ने इस घटिया हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने लिखा, “वह अपने दोस्त के साथ हिमाचल की खूबसूरत वादियों और शांति का आनंद लेने आई थी, लेकिन एक अजनबी की इस गंदी हरकत ने उसकी सुरक्षा के भरोसे को तोड़कर रख दिया”.

पेज ने आगे लिखा कि इस तरह की इक्का-दुक्का घटनाएं न केवल बाहर से आने वाले मेहमानों का भरोसा तोड़ती हैं, बल्कि पूरी दुनिया में एक सुरक्षित देश के रूप में भारत की छवि को भी भारी नुकसान पहुंचाती हैं. इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश पुलिस को भी टैग किया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ने भी लगाई फटकार

वायरल हो रहे इस क्लिप में पीछे से एक व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड कर रहा है. वह व्यक्ति उन लड़कों की इस हरकत पर गहरा दुख और गुस्सा जताते हुए कहता है, “इनका बर्ताव तो देखो”. वह आगे कहता है कि कुछ मनचलों की ऐसी हरकतों की वजह से पूरे हिमाचल प्रदेश और वहां के भले लोगों का नाम बदनाम होता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *