Headlines

बास्केटबॉल कोर्ट पर छाए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, एक ही शॉट में किया गजब का गोल- वीडियो वायरल


कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 63 साल की उम्र में बास्केटबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों के साथ हाथ आजमाते नजर आए. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी दूसरी कोशिश के पहली ही बार में गेंद को सीधे बास्केट में डाल दिया. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके फिटनेस व आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

श्रीनाथपुरम स्टेडियम में खेल सुविधाओं का उद्घाटन

कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद बिरला खुद भी बास्केटबॉल कोर्ट पर पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ कुछ देर खेलते नजर आए. वहां मौजूद लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया.

पहले ही शॉट में गेंद पहुंची बास्केट के अंदर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ओम बिरला गेंद हाथ में लेकर बास्केट की ओर निशाना साधते हैं. जैसे ही वह शॉट लगाते हैं, गेंद सीधे बास्केट में चली जाती है. शानदार गोल होते ही वहां मौजूद खिलाड़ी और दर्शक तालियां बजाने लगते हैं. इसके बाद बिरला खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए भी नजर आते हैं. 63 साल की उम्र में उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और फिट रहने का जज्बा सबसे बड़ी ताकत होती है. कुछ यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं का खेलों से जुड़ना युवाओं के लिए अच्छा संदेश है. वहीं कई लोगों ने ओम बिरला के शानदार शॉट और उनकी फुर्ती की तारीफ करते हुए लिखा कि “एक ही बार में गोल करना हर किसी के बस की बात नहीं है.” वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *