Headlines

पार्थ समथान से लड़ाई के


शो ‘सेहर होने को है’ में 7 साल का लीप आने वाला है. इस शो में ऋषिता कोठारी लीड रोल निभा रही थी. लेकिन अब  उन्होंने शो छोड़ दिया है. शो में अब भाविका शर्मा लीड रोल निभाएंगी. भाविका का शो से फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. पार्थ समथान शो का हिस्सा बने हुए हैं. वहीं ऋषिता और माही विज ने ‘सेहर होने को है’ को अलविदा कह दिया. इस बीच ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान का विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.

पार्थ और ऋषिता के बीच हुआ झगड़ा

पार्थ और ऋषिता  के बीच विवाद उनके शो सहर के सेट पर हुई थी दोनों के बीच बहस हुई थी. खबरों कि माने तो सायबर पुलिस उनके सेट पर आई थी और मामला काफी बिगड़ गया था. हालांकि, दोनों में से किसी भी स्टार ने इस झगड़े पर बात नहीं की. लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए.

ये भी पढ़ें- ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़

इसी बीच ऋषिता ने शो को अलविदा कह दिया है. ऋषिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.  ऋषिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया. उन्होंने सेट से कई पिक्स शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘बहुत कुछ है कहने को पर आज शब्दों का साथ नहीं मिल रहा. आसान नहीं था. और शायद इसीलिए सफर हमेशा दिल के करीब रहेगा. मुझे 8 महीने पहले वाली ऋषू याद है. हाथ में स्क्रिप्ट थी. और दिल में सिर्फ डर, हजारों सवाल. क्या में सहर को जी पाऊंगी? क्या लोग उसे समझ पाएंगे?  क्या वो हंसा पाएगी? क्या वो रुला पाएगी? क्या वो अम्मी के अलावा किसी और पर भरोसा कर पाएगी? पता नहीं कितने सवाल थे.’ 

ये भी पढ़ें- 7 दिनों में ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बना डाला ये रिकॉर्ड, कॉकटेल 2 की 14 दिनों की कमाई को पछाड़ा

आगे उन्होंने लिखा, ‘फिर पता नहीं चला कब सेहर सिर्फ कैरेक्टर नहीं रहा. इसीलिए शायद इतने दिनों से चुप थी. समझ नहीं आ रहा कि अलविदा की शुरुआत कहां से करूं. अब इस शो को अलविदा कह रही हूं. सफर चाहे छोटा हो या बड़ा, याद उसका समय नहीं अहमियत रहती है. ये सफर मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर था. आखिर में उन्होंने लिखा- अलविदा सहर. तुम सिर्फ एक किरदार नहीं थी, तुम मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन गई. दुआ में याद रखना.’

Input By : विशाल कुमार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *