Headlines

सलमान खान की एक्स सोमी अली ने दी आमिर खान-गौरी स्प्रैट को शादी की बधाई, बोलीं- प्यार कैलेंडर नहीं देखता


आमिर खान कल यानी 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करने जा रहे हैं. कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-एक्टिविस्ट सोमी अली ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल की फोटो शेयर कर एक लंबा नोट लिखा है.

सोमी अली ने दी आमिर खान-गौरी स्प्रैट को शादी की बधाई
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की एक फोटो शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, प्यार किसी कैलेंडर को फॉलो नहीं करता. किसी भी उम्र में ऐसा साथी मिल जाना, जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताई जा सके, उतना ही खूबसूरत है जितना 20 साल की उम्र में प्यार मिलना.  खुशियां चुनने के लिए कभी देर नहीं होती. प्यार के लिए खुला दिल हमेशा जश्न मनाने लायक होता है, आलोचना करने लायक नहीं.  उम्र सालों से गिनी जाती है, लेकिन प्यार यादगार लम्हों से. आप दोनों को अपनी मंजिल मिलने की ढेरों बधाई.’ 

ये भी पढ़ेंः ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट की वीडियो वायरल

उन्होंने लिखा, ‘कुछ लोग पूरी जिंदगी सही इंसान की तलाश में बिताते हैं.  अगर वो तलाश किसी भी उम्र में शादी तक पहुंचती है, तो वो देर नहीं, बल्कि सही समय होता है.  जिंदगी की नई शुरुआत करने का साहस इंस्पिरेशनल है. आप दोनों को खुशियों, हंसी और साथ से भरी लंबी जिंदगी की शुभकामनाएं.  खूबसूरत कहानियां इस बात से नहीं बनतीं कि वे कब शुरू हुईं, बल्कि इस बात से बनती हैं कि उन्हें कितनी सच्चाई और गहराई से जिया गया.’

उम्र पर क्या बोलीं ?
सोमी ने आगे लिखा, ‘उम्मीद है कि जो लोग आज आपकी उम्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वे एक दिन समझेंगे कि खुशियों की कोई समय-सीमा नहीं होती.  उम्र बढ़ना तय है, लेकिन किसी अपने के साथ उम्र बिताना सबसे बड़ा उपहार है.  असली उपलब्धि कम उम्र में शादी करना नहीं, बल्कि ऐसा जीवनसाथी मिलना है जिसके साथ पूरी जिंदगी खुशी-खुशी बिताई जा सके.’

ये भी पढ़ेंः आमिर खान के कितने बच्चे हैं? 61 साल की उम्र में कल तीसरी शादी करेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार

बता दें, आमिर खान ने हाल ही में एक इवेंट में बताया कि वो 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी कर रहे हैं और ये शादी घर पर ही होगी. इसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *