Headlines

Punjab Municipal Elections: गुरु हर सहाय में कांग्रेस की बड़ी जीत, ममदोट में अकाली दल ने जीती दोनों सीटें


पंजाब के फिरोजपुर जिले के हलका गुरु हरसहाय में नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने कुल 15 वार्डों में से 13 पर जीत हासिल की, जबकि शिरोमणि अकाली दल को 2 सीटों पर सफलता मिली. नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर तथा नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया.

ममदोट नगर पंचायत में भी चुनावी तस्वीर साफ

वहीं, ममदोट नगर पंचायत चुनाव में भी तस्वीर लगभग साफ हो गई है. नगर पंचायत की कुल 13 सीटों में से 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे.

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

इसके अलावा 2 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार भी पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे. बची हुई 2 सीटों पर रविवार को मतदान कराया गया, जिनमें दोनों सीटों पर शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की.

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुई वोटिंग

पंजाब में रविवार को कई जिलों में नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान कराया गया. फिरोजपुर जिले के गुरु हरसहाय और ममदोट में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चला. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई और कुछ ही देर में नतीजे सामने आने लगे.

जीत के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया. कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी जाहिर की.

‘अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस…’, पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी

गुरु हरसहाय में कांग्रेस की बड़ी जीत को स्थानीय राजनीति में अहम माना जा रहा है, जबकि ममदोट में शिरोमणि अकाली दल ने बची हुई दोनों सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी मजबूत की है. इन नतीजों के बाद स्थानीय निकायों में राजनीतिक दलों की ताकत का नया समीकरण भी सामने आ गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *